एक्सप्लोरर

मुलायम जहां खड़े हो जाते हैं, वहीं से होती है समाजवादी पार्टी की शुरूआत: शिवपाल

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के संरक्षक और अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि जहां मुलायम खड़े हो जाते हैं, वहीं से समाजवादी पार्टी की शुरूआत होती है.

'जहां मुलायम खड़े हो जाते हैं, वहीं से होती है एसपी की शुरूआत' 

शिवपाल का यह कमेंट अमिताभ बच्चन की मशहूर फिल्म ‘कालिया’ के डायलॉग से मिलता जुलता है. आपको बता दें कि अमिताभ ने फिल्म में कहा था, ‘‘हम जहां खड़े हो जाते हैं, लाइन वहीं से शुरू होती है.’’ इसी तर्ज पर शिवपाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जहां नेताजी (मुलायम) खडे हो जाते हैं, वहीं से समाजवादी पार्टी की शुरूआत होती है.’’

मोर्चा बनाने के शिवपाल के प्रयास को मुलायम परिवार में शिवपाल के नेतृत्व वाले गुट को पार्टी में फिर से खड़ा करने की कोशिश माना जा रहा है. वह चाहते हैं कि मुलायम पार्टी के मुखिया फिर से बनें. फिलहाल एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं, जिन्होंने पिता से पार्टी की कमान छीन ली थी.

मुलायम के हाथ में दें पार्टी की बागडोर: शिवपाल

विधानसभा चुनाव में एसपी के खराब प्रदर्शन के बाद से ही शिवपाल मांग कर रहे हैं कि अखिलेश पद से हटें और पार्टी की बागडोर मुलायम के हाथ में दें. मुलायम ने ही साल 1992 में एसपी का गठन किया था.

शिवपाल ने कहा, ‘‘उन्होंने (मुलायम) धर्म निरपेक्षता के लिए जिन्दगी और कई सरकारें दांव पर लगा दीं इसलिए हम नेताजी के साथ खडे हैं और खडे रहेंगे.’’ मुलायम ने भी मैनपुरी में कहा कि एसपी को मजबूत करने के प्रयास होने चाहिए. एसपी के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के लिए मुलायम ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को जिम्मेदार ठहराया.

मुलायम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उनके जीवन को बर्बाद करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी थी और उनके बेटे अखिलेश ने कांग्रेस से ही गठजोड कर लिया. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस के साथ गठबंधन ही पार्टी की मौजूदा खराब स्थिति के लिए जिम्मेदार है. मैंने अखिलेश को सलाह दी थी कि वह ऐसा ना करे लेकिन उसने किया. एसपी अपनी हार के लिए खुद जिम्मेदार है ना कि प्रदेश की जनता.’’

हार के लिए अखिलेश को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं मुलायम

मुलायम पहले भी हार के लिए अखिलेश को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं. उन्होंने कहा था कि उनके बेटे ने उनका अपमान किया. साथ ही बोले कि मतदाताओं ने महसूस किया कि जो अपने पिता का नहीं है वह किसी और का विश्वाएसपीत्र नहीं हो सकता. उधर, जसवंत नगर विधानसभा सीट पर चुनाव जीते शिवपाल सिंह यादव ने धमकी दी है कि यदि अखिलेश ने मुलायम को पार्टी की कमान नहीं सौंपी तो वह धर्म निरपेक्ष मोर्चे का गठन करेंगे.

रामगोपाल यादव को ‘शकुनि’ बताने के शिवपाल के बयान पर मुलायम सिंह यादव ने कहा कि शिवपाल ने जो कहा सही है. शिवपाल को हराने के प्रयास किए गए. इसके लिए धन भी खर्च किया गया. रामगोपाल भी कह चुके हैं कि शिवपाल को अखिलेश का इस्तीफा मांगने से पहले पार्टी का संविधान पढना चाहिए. अखिलेश किसी भी स्थिति में इस्तीफा नहीं देंगे और एसपी की कमान मुलायम को सौंपने का कोई प्रश्न नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
Mahoba News: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
महोबा: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
गाजियाबाद में ऑनर किलिंग! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन का गला काटा, खेत में फेंका शव
गाजियाबाद में ऑनर किलिंग! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन का गला काटा, खेत में फेंका शव

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget