एक्सप्लोरर

अब नई मुश्किल में फंसे रामपुर सांसद आजम खान, 2 हजार से अधिक पेड़ कटवाने का आरोप

आजम खान पर दो हजार से अधिक पेड़ कटवा देने का आरोप लगा है. आरोप है कि उन्होंने सरकारी ज़मीन पर खड़े कत्थे के 2,173 पेड़ कटवा दिए.

रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के सांसद आजम खान अब एक नई मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं. उन पर दो हजार से अधिक पेड़ कटवा देने का आरोप लगा है. इससे पहले उन पर जमीनों पर कब्जे समेत अन्य कई आरोप लग चुके हैं.

आजम खान पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी ज़मीन पर खड़े कत्थे के 2,173 पेड़ कटवा दिए. समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को जो जमीन लीज पर दी गई थी उस पर 2173 पेड़ भी लगे थे जिनकी कीमत करीब 4 लाख 13 हजार आंकी गई है.

लीज की शर्तों के मुताबिक पेड़ों को काटा नहीं जा सकता था लेकिन अब एसडीएम रामपुर की जांच में सामने आया है कि अब वहां कोई पेड़ नहीं है. ये रिपोर्ट एनजीटी को भेज दी गई है. जिला प्रशासन ने यूपी सरकार से लीज निरस्त करने की सिफारिश भी की है.

पेड़ काटे जाने के मामले में आजम खान को नोटिस भेज जाने की तैयारी है. हाल ही में उनके रिजॉर्ट की दीवार को प्रशासन ने गिरा दिया था जिसमें से पुरानी ईंटें निकली थीं. रिजॉर्ट के एक हिस्से को सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए जाने का आरोप है.

दूसरी ओर मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर आजम खान लगातार फंसते नजर आ रहे हैं. सबसे पहला विवाद दो शेरों की मूर्तियों का है. ये दोनों मूर्तियां रामपुर क्लब से चोरी हुई थीं. ये मूर्तियां उस दौर की हैं जब रामपुर में नवाबों का शासन था. ये दोनों मूर्तियां जौहर यूनिवर्सिटी में पाई गईं.

दूसरा विवाद मदरसा आलिया की किताबों का है. 1774 में खोले गए इस मदरसे को आजम खान के ट्रस्ट ने लीज पर ले रखा है. यहां करीब 9 हजार प्राचीन किताबें थीं. साथ ही इस मदरसे का फर्नीचर भी बेशकीमती था. आरोप है कि ये किताबें और फर्नीचर जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचा दिया गया.

तीसरा विवाद जमीन से जुड़ा है. 78 हेक्टेयर में बनी इस भव्य यूनिवर्सिटी की 38 हेक्टेयर जमीन पर विवाद है. आरोप है कि इस जमीन को जबरन किसानों से ले लिया गया. यूनिवर्सिटी के लिए तीन बार सर्किल रेट कम कराए गए. सपा सरकार के दौरान इस यूनिवर्सिटी पर भारी भरकम सरकारी पैसा खर्च किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
मौलाना रशीदी के कांवड़ियों को 'आतंकी' कहने पर संत समाज का फूटा गुस्सा, माफी की मांग
मौलाना रशीदी के कांवड़ियों को 'आतंकी' कहने पर संत समाज का फूटा गुस्सा, माफी की मांग
रांची प्रोटेस्ट अपडेट: विधानसभा मार्च से पहले सरकार के बीच बातचीत को लेकर फंसा पेंच
रांची प्रोटेस्ट अपडेट: विधानसभा मार्च से पहले सरकार के बीच बातचीत को लेकर फंसा पेंच
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget