एक्सप्लोरर

यूपी: मायावती और अखिलेश के बीच 26 सीटों की अदलाबदली, जानिए क्या है इसके पीछे का प्लान

एसपी-बीएसपी गठबंधन ने ये एलान कर दिया है कि कौन सी पार्टी कहां से चुनाव लड़ेगी. एक लिस्ट जारी कर इसकी घोषणा की गई थी. अब पता चला है कि 26 सीटों पर एक खास प्लान बनाया गया है.

लखनऊ: बीएसपी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन में 26 सीटों की बड़ी चर्चा है. इन सीटों पर रनर अप के बदले में दूसरी पार्टी को टिकट मिल गया है. ख़बर है कि लोकल समीकरणों के हिसाब से मायावती और अखिलेश यादव ने अदला बदली का फ़ैसला किया है.

समाजवादी पार्टी और बीएसपी के बीच फ़ार्मूला तो कुछ और तय था लेकिन सीटों के बँटवारे की लिस्ट आई तो कहानी कुछ और निकली. जब गठबंधन पर बातचीत शुरू हुई तो ये माना गया था कि पिछले चुनाव में जिस जगह पर जो पार्टी दूसरे नंबर पर थी वो सीट उसके हिस्से में आएगी.

इस हिसाब से नोएडा यानी गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र से एसपी नेता को चुनाव लड़ना चाहिए लेकिन ये सीट बीएसपी को मिल गई. मायावती ने सतवीर नागर को टिकट भी दे दिया. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों हुआ. स्थानीय और जातीय समीकरण के हिसाब से बीएसपी ही बीजेपी को चुनौती दे सकती है.

मेरठ: फाइनेंस कंपनी से पांच करोड़ का सोना लूटा, बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो पैदल ही भागा लुटेरा

एससी और गुर्जर बिरादरी का इलाक़े में दबदबा है. इसीलिए मायावती ने ये सीट अपने पास रख ली. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी से केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा चुनाव जीते थे. एसपी से नरेन्द्र भाटी दूसरे नंबर पर बीएसपी के सतीश कुमार तीसरे नंबर पर थे.

दोनों में एक लाख बीस हज़ार वोटों का अंतर था. नोएडा की तरह ही हरदोई का भी मामला है. पिछले चुनाव में बीएसपी यहाँ से रनर अप थी लेकिन बँटवारे में ये सीट एसपी को मिल गई. सूत्र बताते हैं कि अच्छा उम्मीदवार होने के कारण ये सीट एसपी के खाते में चली गई.

बीजेपी से नाराज हुई अपना दल प्रमुख अनुप्रिया पटेल, कहा- हम फैसला लेने के लिए स्वतंत्र

अदला बदली के कारण ही सीटों के बँटवारे की लिस्ट जारी करने में डेढ़ महीना लग गया. मायावती और अखिलेश के क़रीबी नेताओं की मानें तो बहुत सोच समझ कर ऐसा किया गया. आपस में सीटें बदलने के लिए स्थानीय समीकरण, उम्मीदवार से लेकर विरोधी बीजेपी की ताकत का भी ख़याल रखा गया.

अब जैसे पूर्वांचल की ग़ाज़ीपुर लोकसभा क्षेत्र को ही ले लें. पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी यहाँ रनर अप थी. रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा यहाँ से बीजेपी के उम्मीदवार थे लेकिन इस बार ये सीट बीएसपी को मिल गई जबकि पिछले चुनाव में तो पार्टी तीसरे नंबर पर थी.

सेना के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली कश्मीरी छात्राओं पर कार्रवाई

मायावती यहां से बाहुबली नेता मुख़तार अंसारी के बड़े भाई अफ़जाल अंसारी को चुनाव लड़वाना चाहती थीं इसीलिए ये सीट बीएसपी के खाते में चली गई. ऐसा ही मामला अमरोहा लोकसभा क्षेत्र का भी है. 2014 के चुनाव में एसपी को बीएसपी से 2 लाख अधिक वोट मिले लेकिन गठबंधन में ये सीट मायावती ने ले ली.

स्थानीय राजनैतिक समीकरण के कारण ये अदला बदली हुई. इस तरह से बीएसपी को 12 ऐसा लोकसभा सीटें मिल गईं, जहाँ पिछले चुनाव में एसपी रनर अप थी. इस फ़ार्मूले में समाजवादी पार्टी को भी 14 लोकसभा क्षेत्र मिल गए जहाँ पिछली बार बीएसपी दूसरे नंबर पर थी. 2014 में जिन छह सीटों पर कांग्रेस रनर अप थीं, उनमें से सिर्फ़ सहारनपुर पर बीएसपी चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी सीटें एसपी को मिली हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget