एक्सप्लोरर

रायबरेली ट्रेन हादसे पर सोनिया ने जताया अफसोस, स्वागत-अभिवादन के कार्यक्रम किए रद्द

सोनिया गांधी ने अपने चुनाव क्षेत्र रायबरेली में आज सुबह हुए ट्रेन हादसे पर अफ़सोस जताया है. ट्रेन हादसे से दुखी सोनिया गांधी ने इलाहाबाद में अपने स्वागत व अभिवादन के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए.

इलाहाबाद: सोनिया गांधी ने अपने चुनाव क्षेत्र रायबरेली में आज सुबह हुए ट्रेन हादसे पर अफ़सोस जताया है. ट्रेन हादसे से दुखी सोनिया गांधी ने इलाहाबाद में अपने स्वागत व अभिवादन के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए. उन्होंने न तो एयरपोर्ट पर किसी से फूलों का गुलदस्ता लिया और न ही अपने पैतृक आवास स्वराज भवन में. इतना ही नहीं सोनिया ने एयरपोर्ट पर स्वागत करने पहुंचे पार्टी नेताओं को नारेबाजी करने से भी रोक दिया. सोनिया गांधी सुबह करीब दस बजे इलाहाबाद के बम्हरौली एयरपोर्ट पर पहुंचीं. यहां कांग्रेस के कई नेता उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे, लेकिन सोनिया ने किसी से फूलों का गुलदस्ता नहीं लिया. इतना ही नहीं सोनिया ने नारेबाजी करने वाले कांग्रेस नेताओं को भी ऐसा करने से रोक दिया. एयरपोर्ट की लॉबी में वह सीधे गाड़ी पर बैठीं और अपने पैतृक आवास स्वराज भवन के लिए रवाना हो गईं. सोनिया ने नारेबाजी कर रहे पार्टी नेताओं को रायबरेली ट्रेन हादसे की वजह से रोक दिया और कहा कि वह इस हादसे से दुखी हैं और सभी को पीड़ित परिवार के लिए प्रार्थना करनी चाहिए. सोनिया ने स्वराज भवन में भी किसी कांग्रेसी नेता से मुलाक़ात नहीं की है. सूत्रों के मुताबिक़ इलाहाबाद का आज का कार्यक्रम ख़त्म होने के बाद सोनिया रात को या फिर कल सुबह रायबरेली जाकर पीड़ित परिवारों व घायलों से मुलाक़ात कर सकती हैं. सोनिया गांधी को आज इलाहाबाद में कमला नेहरू मेमोरियल ट्रस्ट की बैठक में शामिल होना है. इसके अलावा उन्हें ट्रस्ट द्वारा संचालित कमला नेहरू हॉस्पिटल में शुरू हो रही नई सेवाओं की शुरुआत करेंगी. इन्हीं कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज शाम पांच बजे इलाहाबाद आ रहे हैं. दोनों को रात करीब साढ़े आठ बजे दिल्ली के लिए रवाना होना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपके की हिरासत पर CJP का दावा, 'अज्ञात जगह ले गई पुलिस, हमसे संपर्क...'
दीपके की हिरासत पर CJP का दावा, 'अज्ञात जगह ले गई पुलिस, हमसे संपर्क...'
लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget