एक्सप्लोरर

विश्व हिन्दू परिषद की धर्म सभा के बाद अयोध्या में स्थिति पूरी तरह सामान्य

अयोध्या में रविवार को विश्व हिंदू परिषद और शिवसेना के कार्यक्रम एक साथ होने के चलते किसी भी आशंका के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गये थे लेकिन सबकुछ सामान्य रहा.

अयोध्या: विश्व हिन्दू परिषद की धर्मसभा के एक दिन बाद अयोध्या में सोमवार सुबह सबकुछ सामान्य दिखाई दिया जहां बच्चे स्कूल जाते दिखे, दुकानें पहले की तरह खुली थीं. रविवार को शहर में भारी पुलिस व्यवस्था के बाद आज का दिन पूरी तरह से सामान्य दिखा.

नजदीक के जिले अंबेडकर नगर से यहां हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना करने आये भास्कर सिंह ने बताया, ‘‘ शहर में पूरी तरह शांति है. मुझे हनुमानगढ़ी, कारसेवकपुरम जाने में कोई परेशानी नहीं हुई. कल मैं भक्तमाल की बगिया भी गया था और धर्मसभा के कार्यक्रम में भी शामिल हुआ था.'

ब्रजेश जो एक स्थानीय होटल में काम करते हैं उन्होंने बताया कि आज सुबह सामान्य दिनों की तरह है, सभी खाने पीने की दुकाने खुली हैं, दवा की दुकानों में दवा की बिक्री हो रही है, सब्जी की दुकानों पर लोग रोज की तरह सब्जियां खरीद रहे हैं. यहां स्थिति पूरी तरह से सामान्य है.

राम मंदिर निर्माण के लिये माहौल बनाने में जुटी विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने रविवार को अयोध्या में ‘धर्म सभा‘ के जरिये मंदिर बनाने का संकल्प जताया.

रविवार को धर्म सभा में शिरकत करने वाले तमाम संतों एवं धर्माचार्यों ने जोर देकर कहा कि मंदिर निर्माण के लिये अब और इंतजार नहीं किया जा सकता और उसकी भव्यता से भी किसी भी तरह के समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है. साथ ही संतों ने यह इशारा भी किया कि आने वाले एक-दो महीने यह तय करेंगे कि मंदिर निर्माण की कवायद क्या रुख अख्तियार करेगी.

करीब पांच घंटे तक चली धर्म सभा में देश के विभिन्न आश्रमों और अखाड़ों के साधु-संतों ने हिस्सा लिया था. अयोध्या में रविवार को विश्व हिंदू परिषद और शिवसेना के कार्यक्रम एक साथ होने के चलते किसी भी आशंका के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गये थे लेकिन सबकुछ सामान्य रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छपरा जहरीली शराब कांड: सैंपल में मिला मिथाइल ऐल्कोहॉल, 5 लोगों की मौत पर ADG का बड़ा खुलासा
छपरा जहरीली शराब कांड: सैंपल में मिला मिथाइल ऐल्कोहॉल, 5 लोगों की मौत पर ADG का बड़ा खुलासा
Maratha Movement: फिर शुरू होगा मराठा आंदोलन, मनोज जरांगे की चेतावनी- 'अगर सरकार ने अपना वादा तोड़ा तो...'
फिर शुरू होगा मराठा आंदोलन, मनोज जरांगे की चेतावनी- 'अगर सरकार ने अपना वादा तोड़ा तो...'
LPG Crisis News Highlights: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Highlights: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Rajya Sabha Election Results Highlights: बिहार में राज्यसभा चुनाव में RJD की हार के बाद सफाईयों का दौर, कांग्रेस विधायक ने कहा- हिना शहाब...
Highlights: बिहार में राज्यसभा चुनाव में RJD की हार के बाद सफाईयों का दौर, कांग्रेस विधायक ने कहा- हिना शहाब...

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
Ahilyanagar News: स्कूल से लौट रही क्लास-6 की छात्रा पर एसिड अटैक! हमलावर फरार, इलाके में दहशत
अहिल्यानगर में स्कूल से लौट रही क्लास-6 की छात्रा पर एसिड अटैक! हमलावर फरार, इलाके में दहशत
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर दिखा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर दिखा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
4 शब्दों में बयां किया प्यार, कुलदीप यादव ने शादी के बाद शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
4 शब्दों में बयां किया प्यार, कुलदीप यादव ने शादी के बाद शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
The Kerala BO Day 19:  'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार किया बड़ा कमाल, कलेक्शन 50 करोड़ के हुआ पार, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार को भी धुआंधार किया कलेक्शन, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
Iran-US War: होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
Video: “मुंबई लोकल बनी डांस फ्लोर!
“मुंबई लोकल बनी डांस फ्लोर!" विदेशी लड़के ने पंजाबी गाने पर पूरी बोगी को नचाया, वीडियो वायरल
भारत में रोजाना कितनी LPG का होता है इस्तेमाल? किचन पर संकट के बादल के बीच जानें जवाब
भारत में रोजाना कितनी LPG का होता है इस्तेमाल? किचन पर संकट के बादल के बीच जानें जवाब
Embed widget