एक्सप्लोरर

बुलन्दशहर में शूट आउट का दौर जारी, एक ही दिन में तीन अपराधी गिरफ्तार

यूपी की योगी सरकार में बुलन्दशहर पुलिस का शूट आउट आपरेशन जारी है. आए दिन पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो रही है. ताजा मामला गुरुवार का है जब बुलन्दशहर कोतवाली देहात पुलिस व बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई.

बुलन्दशहर : यूपी की योगी सरकार में बुलन्दशहर पुलिस का शूट आउट आपरेशन जारी है. आए दिन पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो रही है. ताजा मामला गुरुवार का है जब बुलन्दशहर कोतवाली देहात पुलिस व बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से 25 हजार रूपए के इनामी बदमाश राहुल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि राहुल का साथी अंधेरे का लाभ उटाकर पुलिस को चकमा दे जंगलो में फरार हो गया. राहुल अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर बुलन्दशहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहा था. पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश राहुल के कब्जे से 1 बाइक, तमंचा, कई जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए हैं. राहुल पर बुलन्दशहर के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं. पुलिस फरार बदमाश की तलाश में काबिंग कर रही है. दूसरा मामला सिकंदराबाद का है. सिकंदराबाद पुलिस की भी 20000 रुपए के इनामी बदमाश संजय से मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान संजय के पैर में गोली लगी है पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया है. घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. तीसरा मामला नरौरा में हुआ. नरौरा पुलिस व बाइक सवार लूटेरो के बीच मुठभेड़ हो गई, मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर पुलिस ने लूटेरे सुमित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया.लूटेरों की गोली से नरौरा कोतवाल महेन्द्र सिंह बाल बाल बच गए. गोली महेन्द्र सिंह के लगने के बजाय पुलिस की जीप में जा लगी, जिससे पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त हो गई. दो लूटेरे पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. सुमित शर्मा बाइक पर सवार होकर अपने दो साथियो के साथ किसी वारदात को अंजाम देने नरौरा की तरफ जा रहा था. पुलिस को मुखबीर के जरिये सूचना मिली, तो पुलिस ने इलाके की नाकेबन्दी कर लूटेरो की तलाश शुरू कर दी, जैसे ही बाइकसवार संदिग्धों को पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो पुलिस पर बदमाशो ने फायरिंग शुरू कर दी और शुरू हो गया आपरेशन शूट आउट. कई राउंड गोलिया चलीं. पुलिस ने लूटेरे के कब्जे से 15 दिन पूर्व एक वकील से लूटी गई बाइक व उसके ये एटीएम कार्ड आदि भी बरामद किए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
'देश में गुस्सा और आक्रोश है', मनोज झा बोले- लोग शौक से सड़क पर नहीं उतरते
'देश में गुस्सा और आक्रोश है', मनोज झा बोले- लोग शौक से सड़क पर नहीं उतरते
छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget