एक्सप्लोरर

काठमांडू पहुंचे शिवपाल, पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के बाद करेंगे चुनावी शंखनाद

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद से ही शिवपाल यादव एक्शन में हैं. अखिलेश यादव से नाराज़ चल रहे नेताओं को वे लगातार इस मोर्चे से जोड़ने में जुटे हुए हैं. काठमांडू रवाना होने से पहले शिवपाल यादव ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव वे पूरे दमख़म से लड़ेंगे. उनका दावा है कि 2022 में उनके मोर्चे के बिना यूपी में सरकार नहीं बन सकती है.

लखनऊ: समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के मुखिया शिवपाल सिंह यादव काठमांडू पहुंच गए हैं, वे वहां पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे. फिर इटावा लौट कर अपने समर्थकों के साथ बैठक करेंगे. सूत्रों की मानें तो पशुपतिनाथ के दर्शन के बाद वे यूपी का दौरा शुरू करना चाहते हैं. पिछले दिनों पीएम नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी ने भी काठमांडू जाकर पशुपतिनाथ महादेव की पूजा की थी.

शिवपाल का दावा- 2022 में उनके मोर्चे के बिना यूपी में सरकार नहीं बन सकती 

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद से ही शिवपाल यादव एक्शन में हैं. अखिलेश यादव से नाराज़ चल रहे नेताओं को वे लगातार इस मोर्चे से जोड़ने में जुटे हुए हैं. काठमांडू रवाना होने से पहले शिवपाल यादव ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव वे पूरे दमख़म से लड़ेंगे. उनका दावा है कि 2022 में उनके मोर्चे के बिना यूपी में सरकार नहीं बन सकती है. समाजवादी पार्टी में लगातार उपेक्षित रहने के बाद शिवपाल यादव अब अलग राह पर हैं. 36 साल पहले जिस पार्टी को बनाने में उनका रोल रहा, अब वे उसी से आर पार की लड़ाई लड़ रहे हैं.

तेजी से हो रही है उपेक्षित नेताओं को गोलबंदी

शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी में उपेक्षित नेताओं को गोलबंद करना शुरू कर दिया है. वे अब ऐसे नेताओं को धीरे-धीरे समाजवादी सेक्युलर मोर्चा से जोड़ रहे हैं. इटावा के पूर्व सांसद रघुराज शाक्य अब समाजवादी पार्टी को छोड़ कर मोर्चा में शामिल हो गए हैं. वे इटावा से दो बार लोकसभा के एमपी रहें. शाक्य एक बार विधायक भी रह चुके है. अपने समर्थकों के संग उन्होंने पार्टी छोड़ दी.

शारदा प्रताप शुक्ल, शादाब फ़ातिमा सहित कई ने थामा समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का दामन

अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे शारदा प्रताप शुक्ल भी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नेता बन गए हैं. वे लखनऊ से विधायक भी रहे. यूपी की पूर्व कैबिनेट मंत्री शादाब फ़ातिमा ने भी समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ दिया है. वे शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो गईं हैं. वे ग़ाज़ीपुर से दो दो बार विधायक रह चुकी हैं. पीस पार्टी के पूर्व विधायक कमाल यूसुफ़ ने भी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का दामन थाम लिया है. वे सिद्धार्थनगर जिले से विधायक चुने गए थे.

राज्य के लोकसभा की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवपाल की पार्टी

शिवपाल यादव की कोशिश है कि पहले ग़ैर यादव नेताओं को मोर्चा से जोड़ा जाये. समाजवादी पार्टी में अखिलेश यादव ने जिन नेताओं को किनारे लगा दिया था. वे धीरे-धीरे शिवपाल के मोर्चे में जगह बनाने लगे हैं. तैयारी इस बात की है कि यूपी के सभी 75 जिलों में कम से कम मोर्चा का ऑफ़िस खुल जाये. शिवपाल यादव पहले ही एलान कर चुके हैं कि उनकी पार्टी राज्य के लोकसभा की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. यूपी के कुछ इलाक़ों में उनके समर्थक अखिलेश यादव के साइकिल की हवा निकाल सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget