एक्सप्लोरर

शिवरात्रि पर जम्मू में लगा शिवभक्तों का ताँता, सुरक्षा को लेकर अलर्ट पर प्रशासन

जम्मू के प्राचीन पीरखो मंदिर में आज से शिवरात्रि के मेले का आरम्भ हुआ है. वहीं शुक्रवार सुबह से ही जम्मू के शिव मंदिरो में भक्तों की लम्बी कतार देखी जा रही है.

जम्मू: शिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिरों के शहर जम्मू में शुक्रवार सुबह से ही शिवभक्तों का तांता लगा रहा. वहीं, जम्मू के प्राचीन पीरखो मंदिर में आज से शिवरात्रि के मेले का आरम्भ हुआ. शुक्रवार सुबह से ही जम्मू के शिव मंदिरों में भक्तो की लम्बी कतार देखी जा रही है. जम्मू के सभी छोटे बड़े शिव मंदिरों में शिव भक्त अपने आराध्य भगवान के दर्शनों के लिए पहुंच रहे थे. जम्मू में शिवरात्रि को लेकर एक अलग ही उत्साह होता है और पूरे जम्मू में मेले जैसा माहौल होता है.

वहीं, जम्मू में शिवरात्रि को देखते हुए पहले ही सभी मंदिरो के श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए व्यापक इंतज़ाम किये गए थे. प्रशासन ने इस सप्ताह की शुरुआत से ही जम्मू के सभी मंदिरों और विशेषकर शिव मंदिरों में सुरक्षा इंतजामों के लेकर कई बैठकें की थी. इन बैठकों में इन मंदिरो में पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा के बारे में किये गए इंतजामों का जायज़ा लिया गया था.

इस बार शिवरात्रि को लेकर सुरक्षा एजेंसियो ने एक अलर्ट जारी किया था. इस अलर्ट में कहा गया था कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी शिवरात्रि वाले दिन या इसके आसपास जम्मू में शिव मंदिरो को निशाना बना सकते हैं. इसके साथ ही इस अलर्ट में यह भी कहा गया है कि आतंकी इस दौरान भीड़ भाड़ वाली जगहों में भी अपने नापाक मंसूबो को अंजाम दे सकते हैं. अलर्ट में यह भी कहा गया है कि खुद की पहचान छिपाने के लिए आतंकी साधु के भेष में भी अपने मंसूबों को आजम दे सकते हैं.

जम्मू के डिविशनल कमिश्नर संजीव वर्मा ने कहा की इस अलर्ट के बाद जम्मू में मंदिरो की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. सुरक्षा के विशेष प्रबंध शिव मंदिरों के आस पास किए गए हैं. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के इंतजामों में आम जनता भी पूरा समर्थन देती है.

पीएम मोदी के लिट्टी चोखा खाने पर बिहार में सियासत गर्म, सुशील मोदी और तेजस्वी यादव आमने सामने

वहीं, सेना, जम्मू पुलिस और अर्धसैनिक बल जम्मू शहर और आस पास के इलाकों में विशेष नाके लगा कर स्थिति पर नज़र बनाये हुए हैं. जम्मू शहर में आने और जाने वाले रास्तों की नाकाबंदी कर दी गयी है. वहीं, पाकिस्तानी सीमा से जम्मू की तरफ आने वाले रास्तों पर भी नाके लगाए गए हैं.

बिहारः पीएम मोदी के लिट्टी-चोखा खाने पर कांग्रेस ने किया तंज तो बीजेपी ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Embed widget