एक्सप्लोरर

रिटायर्ड आईएएस जीजा ने साले को बदलवाने के लिए दिए थे करोड़ों, रूपये फंसे तो साले ने किया सुसाइड

शामली के गोगर शुगरमिल में केन मैनेजर जनविजय सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. आत्महत्या से पहले छोड़े गये सुसाइड नोट में जनविजय ने अपने जीजा और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी विनोद पंवार को प्रताड़ना का दोषी बताया है.

शामली: शामली के गोगर शुगरमिल में केन मैनेजर जनविजय सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. आत्महत्या से पहले छोड़े गये सुसाइड नोट में जनविजय ने अपने जीजा और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी विनोद पंवार को प्रताड़ना का दोषी बताया है. विनोद पंवार ने नोटबंदी के दौरान जनविजय को पुरानी करेंसी बदलवाने के लिए करोड़ों रूपये दिये थे. पैसा किसानों के पास फंस गया जिसके चलते विनोद पंवार ने उसकी जमीन कब्जा ली और धमकियां देना शुरू कर दिया. पुलिस ने रिटायर्ड आईएएस के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. शामली के बधेव गाँव के निवासी केन मैनेजर जनविजय सिंह ने 11 जुलाई की शाम को अपने घर के एक कमरे में खुद को गोली मारकर खत्म कर लिया. पुलिस जॉच में मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें जनविजय ने सुसाइड करने की वजह बताई है. जनविजय ने अपनी मौत के लिए अपने बड़े जीजा और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी विनोद पंवार को दोषी बताते हुए लिखा है कि नोटबंदी के दौरान विनोद पंवार ने उसे किसानों के जरिये पुरानी करेंसी बदलवाने का दबाब बनाया था. उसने पहले मना किया लेकिन फिर रिश्तेदार होने के कारण वह नोट बदलवाने के लिए राजी हो गया. जनविजय की पत्नी अंजू की ओर से दर्ज एफआईआर में लिखा है कि विनोद पंवार ने उसके पति पर 20 करोड़ रूपये की पुरानी करेंसी बदलवाने के लिए दबाब बनाया था. पति ने मोटी रकम की पुरानी करेंसी बदलवाई भी लेकिन बाद में विनोद पंवार उसे प्रताड़ित करने लगा. जनविजय के सुसाइड नोट के अनुसार करेंसी बदलवाने के लिए दिया गया रूपया किसानों के पास फंस गया जिसकी वापसी भी नही हो पा रही थी. इसी वजह से विनोद पंवार उसे बार-बार धमका रहा था. विनोद पंवार ने जनविजय की मां के नाम 6 बीघा खेत भी अवैध रूप से कब्जा लिया था. रिटायर्ड आईएएस विनोद पंवार पश्चिमी उत्तर-प्रदेश के कई जिलों में जिलाधिकारी रहे हैं और फिलहाल गाजियाबाद में रहते हैं. पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 306/506 के तहत केस दर्ज कर लिया है. शामली के एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले की जॉच की जा रही है. जल्द ही सख्त कार्रवाई की जायेगी. रिटायर्ड आईएएस जीजा ने साले को बदलवाने के लिए दिए थे करोड़ों, रूपये फंसे तो साले ने किया सुसाइड
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget