एक्सप्लोरर

आजम खान के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज, सेना पर की थी विवादित टिप्पणी

मेरठ: भारतीय सेना के खिलाफ विवादित बयान देने के लिए समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान के खिलाफ बिजनौर के चांदपुर पुलिस थाने में राजद्रोह के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है.

चांदपुर पुलिस थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के प्रान्त मंत्री अनिल पांडे की तहरीर के आधार पर आजम खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 124 (क), 131 (क), 131 और 505 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

देशद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज

इधर मेरठ में भी भारतीय सेना के संबंध में दिए गए बयान को लेकर बजरंग दल के स्थानीय नेताओं ने आजम खान के खिलाफ देशद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के लिए शहर के थाना सदर बाजार पुलिस थाने में तहरीर दी है.

थाना सदर बाजार पुलिस के अनुसार, बजरंग दल के क्षेत्रीय मंत्री सचिन कंसल की ओर से दी गई इस तहरीर में कहा गया है कि आजम खान ने सेना का ही नहीं बल्कि देश का अपमान किया है. ऐसे नेता को गिरफ्तार करने में देरी नहीं करनी चाहिए. सदर बाजार पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

बजरंग दल के क्षेत्रीय मंत्री सचिन कंसल की अगुवाई में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा आज आजम खां की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर सदर बाजार क्षेत्र में आजम खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा उनका पुतला भी फूंका.

सेना पर दिया था विवादित बयान

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने बुधवार को सेना पर विवादित बयान दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है. रामपुर जिले में हुए एक कार्यक्रम के दौरान का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एसपी नेता आजम खान भारतीय सेना पर अभद्र टिप्पणी करते नजर आए हैं.

'इस तरह के बयान से कमजोर होने लगता है सेना का विश्वास'

आजम खान के बयान की चारों ओर निंदा की जा रही है. समाजवादी पार्टी से निष्कासित पूर्व प्रवक्ता दीपक मिश्र ने कहा कि आजम को ऐसा नहीं कहना चाहिए. इस तरह के बयान देने से सेना का विश्वास कमजोर होने लगता है. उन्हें इस तरह का विवादित बयान नहीं देना चाहिए.

'बार-बार देश बांटने की साजिश कर रहे हैं आजम खान'

वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आजम खान के बयान पर कहा कि वह देश बांटने की साजिश बार-बार कर रहे हैं. उन्होंने भारतीय सेना को कभी अपना नहीं माना. वहीं बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि आजम पहले भी कारगिल शहीदों में मजहब तलाशकर सेना पर घटिया बयानबाजी कर चुके हैं. आजम को अपने मानसिक दिवालियापन का इलाज कराना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
टाइगर श्रॉफ हमला: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'देश के प्रधानमंत्री...'
टाइगर श्रॉफ हमला: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'देश के प्रधानमंत्री...'
ज्ञानेश कुमार के समर्थन में रामदास अठावले, CJP पर बोले- 'मुझे लगता है कि...'
ज्ञानेश कुमार के समर्थन में रामदास अठावले, CJP पर बोले- 'मुझे लगता है कि...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget