एक्सप्लोरर

मेरठी सौरभ ने फिर लगाया अचूक निशाना, अबकी बार कुवैत में जीता सोने का तमगा

अन्तर्राष्ट्रीय शूटर सौरभ चौधरी ने अबकी बार कुवैत में अपनी शूटिंग का जलवा दिखाया है. 16 साल के इस शूटर ने दीवाली पर 11वीं एशियन एयर पिस्टल चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है. एशियाड के बाद सौरभ चौधरी का यह चौथा स्वर्ण पदक है.

मेरठ: अन्तर्राष्ट्रीय शूटर सौरभ चौधरी ने अबकी बार कुवैत में अपनी शूटिंग का जलवा दिखाया है. 16 साल के इस शूटर ने दीवाली पर 11वीं एशियन एयर पिस्टल चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है. एशियाड के बाद सौरभ चौधरी का यह चौथा स्वर्ण पदक है. कुवैत में आयोजित इस अन्तर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भाग लेने महीने के पहले हफ्ते में सौरभ चौधरी दिल्ली से रवाना हुए थे. 8 नवम्बर को उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के जूनियर पुरूष वर्ग में कारनामा करते हुए गोल्ड मेडल जीता है. दीपावली पर सौरभ की इस उपलब्धि से उनका गांव कलीना में जश्न है. परिवार के लोग उनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं. तीन महीने में सौरभ चौधरी की यह चौथी उपलब्धि है. सौरभ इससे पहले जकार्ता में आयोजित एशियन गेम्स में देश के लिए गोल्ड, दक्षिण कोरिया में आयोजित वर्ल्डकप में सोने का तमगा और फिर अर्जेन्टीना में हुए यूथ ओलिम्पक में सोना जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं. सौरभ ने बागपत के बिनौली गांव की शाहमल शूटिंग रेंज में सटीक निशाना लगाने के गुर सीखे हैं. सौरभ के पिता जगमोहन ने बताया कि दीपावली पर उनके बेटे ने देश को एक और सोने का तोहफा दिया है. पूरा परिवार और गांव खुश है. एक अगस्त को सौरभ एशियाड में हिस्सा लेने के लिए घर से गये थे तब से स्पर्धाओं में व्यस्तता के चलते घर नही आ सके हैं. उनकी हर उपलब्धि मेरठ जिले का नाम रोशन कर रही है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget