एक्सप्लोरर

सम्भल: जया प्रदा पर सपा नेता के बिगड़े बोल, कहा- अब रामपुर के लोगों की शामें रंगीन हो जाएंगी

बता दें कि दिग्गज अभिनेत्री जया प्रदा ने बीजेपी का दामन थाम लिया है.जानकारी के मुताबिक जया प्रदा रामपुर में आजम खान के खिलाफ बीजेपी की ओर से चुनाव लड़ सकती हैं.

सम्भल: लोकसभा चुनाव का एलान के साथ ही पार्टी और नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है. ताजा मामला सामने आया है जिसमें समाजवादी पार्टी के संभल जिलाध्यक्ष फ़िरोज़ खान ने रामपुर से भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा को लेकर दिया विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अब रामपुर के लोगों की शामें रंगीन हो जाएंगी. मुझे डर है कि सम्भल के लोग भी कहीं अपनी शामें रंगीन करने रामपुर न चलें जाएं. वो यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि जया प्रदा पैरों में घुंगरू बांध कर गाड़ियों का जाम भी खुलवा देती हैं. फ़िरोज़ खान आज़म खान के करीबी नेताओ में माने जाते हैं.

यूपी: अखिलेश के ट्वीट पर राज्यपाल ने जताई आपत्ति, बताया गैर जिम्मेदाराना

बता दें कि दिग्गज अभिनेत्री जया प्रदा ने  बीजेपी का दामन थाम लिया है. बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव, गौरव भाटिया की मौजूदगी में जया प्रदा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर जया प्रदा ने कहा कि सिनेमा हो या राजनीति मैंने उसे दिल से अपनाया है. आज बीजेपी की सदस्यता मुझे दी गई, मैं इसके लिए धन्यवाद देती हूं. जानकारी के मुताबिक जया प्रदा रामपुर में आजम खान के खिलाफ बीजेपी की ओर से चुनाव लड़ सकती हैं.

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने आजम खान को रामपुर से उम्मीदवार बनाया है, अखिलेश और आजम खान की उम्मीदवारी की घोषणा एक ही दिन हुई थी. अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से चुनावी मैदान में उतरेंगे.

यूपी: आजम खान का पाकिस्तान पर तंज, एयर स्ट्राइक में मारे गए 400 में से एक का भी जनाजा नहीं दिखा

यह पहला मौका नहीं है जब जया प्रदा राजनीति में हाथ आजमाने जा रही हैं. वह इससे पहले दक्षिण भारत की पार्टी टीडीपी, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल में भी रही हैं. वह रामपुर लोकसभा क्षेत्र से साल 2004 से 2014 के बीच समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद भी रह चुकी हैं.

फिल्मी दुनिया से राजनीति में आईं 56 साल की जया प्रदा आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं. जया प्रदा ने तमिल, तेलुगु, हिन्दी, कन्नड़ सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है. हालांकि, जय प्रदा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) से की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget