एक्सप्लोरर

आतंकवाद से लड़ाई का ढोंग करने वाली बीजेपी ने आतंकवादी को टिकट दिया- रामगोविन्‍द चौधरी

समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने साध्वी प्रज्ञा का नाम लिए बगैर कहा कि, बीजेपी ने आतंकवादी को अपना उम्मीदवार बनाया है.

संतकबीरनगरः समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया है. उन्‍होंने कहा कि आतंकवादियों से लड़ने का ढोंग करने वाली बीजेपी ने आतंकवादी को टिकट दिया है. उन्‍होंने साध्वी प्रज्ञा का नाम लिए बगैर कहा कि, बीजेपी ने आतंकवादी को अपना उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी हिंदू मुसलमान को लड़ाकर देश का माहौल बिगाड़ना चाहती है. लेकिन, देश का हर हिंदू-मुसलमान समझदार हो चुका है. इलेक्‍शन कमीशन निष्‍पक्षता से चुनाव नहीं करा रही है.

रामगोविंद चौधरी संतकबीरनगर में महागठबंधन के बसपा प्रत्‍याशी भीष्‍म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी के नामांकन में पहुंचे हैं. यहां पर 12 मई को छठवें चरण का चुनाव है. उन्‍होंने कहा कि पता नहीं कैसे न्‍यायालय ने उन्‍हें जमानत दे दी. जो आतंकवादी है बीजेपी ने उसे प्रत्‍याशी बनाया है. वो आतंकवाद से लड़ने का ढोंग रच रही है. बीजेपी देश का माहौल खराब करने पर तुली हुई है. बीजेपी की सरकार ने केन्‍द्र में रहकर पांच साल में कुछ नहीं किया. साल 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले किए गए वायदे पूरे नहीं किए गए.

साल 2017 के चुनाव के पहले यूपी में बीजेपी के लोगों ने जो वायदे किए थे, उसे भी पूरा नहीं किया गया. वे चाहते हैं कि हिन्‍दू-मुसलमान हो जाए. उन्‍होंने कहा कि ऐसा हो नहीं रहा है. हिन्‍दू और मुसलमान दोनों समझ चुके हैं. यही वजह है कि ये लोग बहुत बेचैन हैं. चुनाव आयोग निष्‍पक्षता नहीं कर रहा है. गुजराज कैडर के अफसरों को लगाया गया है. सबके वाहनों की जांच की जा रही है. मुख्‍यमंत्रियों के हेलीकॉप्‍टर चेक हो रहे हैं. प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्‍टर चेक हुआ, तो अधिकारी को निलंबित कर दिया गया.

राम गोविन्‍द चौधरी ने कहा कि इस समय चुनाव आयोग की अनुमति के बगैर कोई भी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए. उन्‍होंने कहा कि उनका मानना है कि चुनाव आयोग निष्‍पक्षता से काम नहीं कर रहा है. क्‍योंकि देश की जितनी भी पार्टियां हैं वे बैलेट पेपर से चुनाव कराने की पक्षधर हैं. लेकिन, सिर्फ बीजेपी के कहने से वे बैलेट पेपर से चुनाव नहीं करा रहे हैं. ऐसे में आप निष्‍पक्षता के बारे में खुद समझ सकते हैं. उन्‍होंने कहा कि इसकी बीस पार्टियों ने ऊपर तक शिकायत की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget