एक्सप्लोरर

सपा के डिजिटल योद्धा देंगे बीजेपी को मात, ढाई सौ कार्यकर्ताओं की डिजिटल टीम तैयार

यह डिजिटल टीम मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यों को जनता के सामने रखेगी. वहीं सपा के समय में हुए विकास कार्यो को बीजेपी की डिजिटल टीम अपना बता रही है उसकी भी पोल खोलने का काम करेगी.

कानपुर: समाजवादी पार्टी ने अब बीजेपी को पटकनी देने के लिए ढाई सौ कार्यकर्ताओं की डिजिटल टीम तैयार की है. यह डिजिटल टीम मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यों को जनता के सामने रखेगी. वहीं सपा के समय में हुए विकास कार्यो को बीजेपी की डिजिटल टीम अपना बता रही है उसकी भी पोल खोलने का काम करेगी. सपा की डिजिटल टीम फेसबुक ,ट्वीटर ,व्हाट्सअप पर बीजेपी के प्रचारों का कटाक्ष कर के जनता को हकीकत से अवगत कराएगी.

ढाई सौ लोगों की टीम तैयार सपा के जिलाध्यक्ष मोईन खान ने बताया कि बीजेपी बड़े-बड़े आईआईटीयंस को हायर कर डिजिटल पूरा फोकस डिजिटल पर कर रही है. डिजिटल के माध्यम से वो जनता के ध्यान को विकास के मुद्दे से हटाकर तीन तलाक, हलाला और राम मंदिर और ध्रुवी करण जैसे मुद्दों पर भटकाने का काम करते हैं. बीजेपी की एक बहुत बड़ी डिजिटल टीम इस काम में लगी है ,इससे निपटने के लिए हमने भी एक ढाई सौ लोगो की टीम को तैयार किया है. जो डिजिटल का डिजिटल से जवाब देगी और जनता के सामने बीजेपी का झूठा चेहरा दिखाने का काम करेगी.

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा, अखिलेश ने अपने काफिले की गाड़ी से घायलों को पहुंचाया अस्पताल

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- हमारा कार्यकर्ता ही योद्धा है उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर डिजिटल टीम को तैयार किया गया है. जिसे पूरी तरह से प्रशिक्षण दिया जाएगा, फिर इन्हें मैदान पर उतारा जाएगा. सपा इतनी पैसे वाली पार्टी नहीं है कि किसी आईआईटीयंस हायर कर सके हमारे लिए तो हमारा कार्यकर्ता ही योद्धा है.

सपा ने कहा- लोक सभा चुनाव तक हम इस डिजिटल टीम का विस्तार भी करेंगे उन्होंने बताया कि बीजेपी की गोपनीय डिजिटल टीम आज के युवा, किसान, बेरोजगार को गलत आकड़े बताकर गुमराह करने का काम कर रही है. जनता को मुख्य उद्देश्यों से भटकाने का काम कर रही है. हमारी डिजिटल फ़ोर्स अब इनको आइना दिखाएगी. आने वाले लोक सभा चुनाव तक हम इस डिजिटल टीम का विस्तार भी करेंगे.

बड़ी संख्या में यह टीम गांव और शहर के युवाओं को फेसबुक के जरिए जोड़ेगी

हमारी डिजिटल टीम अब फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्सअप पर माकूल जवाब देगी. बड़ी संख्या में यह टीम गांव और शहर के युवाओं को फेसबुक के जरिए जोड़ेगी. बीजेपी के गलत आकड़ों और जुमलेबाजी का सही जवाब दिया जाएगा. इसके साथ ही यह देखने को मिला है कि बीजेपी की डिजिटल टीम वीडियो और फोटो को एडिट कर जनता के सामने गलत ढंग से पेश किया जा रहा है. हम इसकी हकीकत को जनता के सामने लाकर बीजेपी की पोल खोलने का काम करेंगे.

हॉरर किलिंग: बेटी की लव-मैरिज से नाखुश था पिता, घर बुलाया और घोंट दिया गला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत
ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget