एक्सप्लोरर

समाजवादी दंगल: SP का झगड़ा और बढ़ा, आज EC को समर्थन का हलफनामा सौपेंगे रामगोपाल यादव

नई दिल्ली: यूपी चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी में जारी वर्चस्व की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. मुलायम सिंह यादव के बाद अखिलेश यादव का खेमा चुनाव आयोग में पार्टी के चुनाव चिन्ह 'साइकिल' पर अपना दावा पेश करने की तैयारी में है.

चुनाव आयोग जाने वाले हैं रामगोपाल यादव

यूपी विधानसभा चुनाव में करीब एक महीने का समय ही बचा है. लेकिन इससे पहले समाजवादी पार्टी का झगड़ा और बढ़ गया है. शुक्रवार को एसपी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर पार्टी के चुनाव चिन्ह ''साइकिल'' पर अपना दावा ठोका था और अब रामगोपाल यादव चुनाव आयोग जाने वाले हैं.

EC को अखिलेश के समर्थकों का हलफनामा सौपेंगे रामगोपाल

खबरों के मुताबिक अखिलेश खेमे से रामगोपाल यादव आज चुनाव आयोग से मिलेंगे और समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ''साइकिल'' को लेकर अपना दावा ठोकेंगे. इस दौरान रामगोपाल यादव पार्टी के विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और सांसदों के समर्थन वाले हलफनामे चुनाव आयोग को सौपेंगे.

मुलायम-अखिलेश की बैठकों का दौर जारी, सुलह की कोशिशें भी चल रहीं

उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के भीतर पिछले कई दिनों से सियासी घमासान चल रहा है. प्रदेश की सत्ता पर काबिज समाजवादी पार्टी के शीर्ष परिवार में चल रही कलह के बीच सुलह का रास्ता निकालने का प्रयास शनिवार को भी जारी है. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार नहीं है, वहीं पार्टी के अन्य दिग्गज किसी भी कीमत पर अब रार को समाप्त करने में जुट गए हैं.

पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं अखिलेश

समाजवादी पार्टी में पिता-पुत्र में सुलह की कोशिशें जारी हैं. आज भी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के आवास पर नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी अपने सरकारी आवास पर पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं.

पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को मुखिया मुलायम सिंह यादव के आवास पर आधा दर्जन बार गए, वहीं आज भी दस बजे वार्ता करने के लिए वह पार्टी के मुखिया के आवास पर जमे हैं. उनके साथ कार में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, नारद यादव व ओम प्रकाश सिंह भी मुलायम सिंह यादव के आवास पर पहुंचे. सभी नेता एक ही कार में पहुंचे हैं.

रात 12 बजे तक मुलायम के आवास पर होती रही बैठक

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी दस बजे ही अपने सरकारी आवास पर पहुंच गए हैं. इसके बाद कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी और एक दर्जन जिलों के अध्यक्ष व अन्य नेता भी वहां पहुंचे हैं. अखिलेश यादव के साथ वार्ता का दौर जारी है. प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के खेमे में तनातनी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार रात 12 बजे तक मुलायम के आवास पर बैठक होती रही. अखिलेश और मुलायम के बीच मध्यस्थता कर रहे आजम खां भी 12 बजे मुलायम आवास से निकले.

शिवपाल ने भी अखिलेश से मिलकर किया सुलह का प्रयास

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कुछ कारणों का हवाला देकर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं. मुलायम सिंह यादव उनके इस हठ को अपना अपमान मान रहे हैं. लंबे समय बाद कल पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी मुख्यमंत्री के साथ भेंट करने के बाद सुलह का प्रयास किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget