एक्सप्लोरर

समाजवादी दंगल: मुलायम ने लिखी EC को चिट्ठी, 'साइकिल' पर दावा ठोका

लखनऊ: यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में मचा घमासान थमने की जगह बढ़ता ही जा रहा है. इसी क्रम में एसपी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने आज चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी और पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल पर अपना दावा ठोका.

दो खेमे में बंट चुकी है समाजवादी पार्टी

आपको बता दें कि मुलायम कुनबे में जारी वर्चस्व की जंग अब चुनाव आयोग तक पहुंच चुकी है और समाजवादी पार्टी दो खेमे में बंट चुकी है. एक खेमे में जहां मुख्यमंत्री अखिलेश के साथ पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव हैं तो वहीं दूसरी तरफ एसपी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के साथ उनके छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव हैं.

समाजवादी पार्टी में जारी विवाद के बाद से दोनों ही खेमा पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल पर अपना दावा ठोक रहा है. एक तरफ पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव अपने धड़े को असली समाजवादी पार्टी बता रहे हैं तो दूसरी तरफ अखिलेश यादव पार्टी पर अपना दावा ठोक रहे हैं.

कौन डालेगा हथियार ?

समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच मुलायम सिंह यादव औऱ अखिलेश यादव के बीच लगातार सुलह सफाई के लिए आज सुबह से ही बैठकों का दौर जारी है. कई दौर की बैठकों के बाद भी अभी तक नतीजा सामने नहीं आया है. दोनों पक्ष अपनी अपनी बात पर अड़े हुए हैं. सुलह का कोई एक फार्मूला अभी तक नहीं निकल पाया है. सवाल ये है कि कौन डालेगा हथियार.

अलग चुनाव लड़ने का एलान करने वाले थे मुलायम!

यूपी चुनाव से ठीक पहले मुलायम परिवार के झगड़े में नया मोड़ है. खबरों के मुताबिक मुलायम सिंह यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में अलग चुनाव लड़ने का एलान करने वाले थे लेकिन आजम खान के पहुंचने पर उन्होंने प्रेस कॉऩ्फ्रेंस रद्द की.

शिवपाल-अमर के इस्तीफे की पेशकश!

शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे शिवपाल यादव, अखिलेश यादव से मिलने सीएम आवास पहुंचे. बताया जा रहा है कि इस दौरान शिवपाल ने अखिलेश से कहा कि वह और अमर सिंह इस्तीफा देने को तैयार हैं. उन्होंने अखिलेश को नेताजी का बुलावा दिया. इसके बाद मुलायम के घर पर अमर, शिवपाल और मुलायम की लंबी बैठक भी हुई. जिसके बाद बताया गया कि मुलायम सिंह प्रेस से बात करेंगे और फिर आजम खान के उनके घर पहुंचते ही प्रेस कांफ्रेंस कैंसल कर दी.

अमर सिंह की सफाई

इससे पहले कल रात अखिलेश, शिवपाल, अखिलेश औऱ अमर सिंह की बैठक हुई है. जिसमें अमर सिंह ने अपने उपर लगे आरोपो पर सफाई दी है. पिता पुत्र के बीच मचे घमासान को शांत कराने में  पार्टी औऱ परिवार लगा हुआ है. पार्टी की ओर से आजम खान लगातार मध्यस्थ की भूमिका में हैं.

परिवार की बैठक

वहीं कल देर रात तक पूरे परिवार की बैठक हुई. जिसमें मुलामय, शिवपाल, राजपाल और अभयराम  के साथ साथ अखिलेश भी मौजूद थे. इस बैठक में अखिलेश राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहने पर अड़े रहे और साफ कहा कि टिकट बांटने का अधिकार वोबनाए रखना चाहते हैं. अखिलेश ने मुलायम से कहा, 'चुनाव मुझे ल़ड़ना और लड़ाना है बाकी सब आप के आशीर्वाद पर है. जैसा आप कहेंगे वैसा ही ही होगा लेकिन चुनाव में परीक्षा मेरी है.'

दोनों पक्षों का दावा

इस बीच दोनों ही पक्ष चुनाव आयोग में अपना दावा पेश कर चुके हैं. चुनाव चिह्न साईकिल पर कब्जे की लड़ाई में अभी दोनों ही अभी अधिवेशन की वैधता पर आरोप प्रत्यारोप मे जुटे हैं. अपना दावा मजबूत करने के लिए खुद मुलायम सिंह यादव चुनाव आयोग जा चुके हैं तो अखिलेश यादव की तरफ से दिल्ली में मोर्चा रामगोपाल यादव लिए हुए हैं. फिलहाल दोनों ही पक्ष के अगले कदम का इंतजार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget