एक्सप्लोरर

संगीत सोम के बंगले पर हुए हमले की जांच CBI से कराए योगी सरकार: समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी के नेता और संगीत सोम के राजनीतिक प्रतिद्वदी अतुल प्रधान ने कहा कि कैंट एरिया जैसे अतिसंवेदनशील इलाके योगी सरकार में असुरक्षित है. अगर घटना सच्ची है तो योगी सरकार हमले की जांच सीबीआई या केन्द्र की किसी बड़ी एजेंसी से कराये.

मेरठ : मेरठ में बीजेपी विधायक संगीत सोम के बंगले पर हुआ हमला अब सियासी मुद्दा बन गया है. समाजवादी पार्टी के नेता और संगीत सोम के राजनीतिक प्रतिद्वदी अतुल प्रधान ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बदतर बताते हुए कहा है कि कैंट एरिया जैसे अतिसंवेदनशील इलाके योगी सरकार में असुरक्षित है. अगर घटना सच्ची है तो योगी सरकार हमले की जांच सीबीआई या केन्द्र की किसी बड़ी एजेंसी से कराये. अपने आवास पर बुलाई गयी प्रेसवार्ता में अतुल प्रधान प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमलावर दिखे. उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, डकैतियों की घटनाओं से पूरा प्रदेश कराह रहा है. बीजेपी विधायक के बंगले पर हुए हमले के दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. कैंट जैसे सुरक्षित इलाके में जेड और वाई श्रेणी सुरक्षा के बीच विधायक के आवास पर हुआ हमला साबित करता है कि सूबे में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है. प्रदेश के लिए इससे ज्यादा बुरी स्थिति दूसरी कोई नहीं हो सकती. संगीत सोम के बंगले पर हुए हमले की जांच CBI से कराए योगी सरकार: समाजवादी पार्टी हमले की घटना की सच्चाई पर सवाल खड़े करते हुए अतुल प्रधान ने कहा कि अगर केस सच्चा है तो सीबीआई या केन्द्र की दूसरी कोई भी बड़ी एजेंसी इस केस की जांच करे. मुमकिन हो तो केस की जांच माननीय सुप्रीमकोर्ट की निगरानी में कराई जाये. जिससे वारदात का दूध का दूध और पानी का पानी हो सके. बीजेपी और बीजेपी से जुड़े लोगों की सच्चाई सामने आनी चाहिए. यह सवाल करने पर कि संगीत सोम के बंगले पर हुए हमले को सपा सियासी स्टंट बना रही है, अतुल प्रधान ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि जब तक जांच जारी है, इसे सियासी स्टंट नही कहा जा सकता. संगीत सोम को निशाना बनाते हुए अतुल ने कहा कि बीजेपी विधायकों पर पहले हुए हमलों की चीजें अभी तक खुलकर सामने नहीं आई हैं इसलिए कई बार ऐसी घटनाओं पर संदेह होता है. जनता जानना चाहती है कि सच्चाई क्या है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली में अवैध घुसपैठ का पर्दाफाश, पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार
दिल्ली में अवैध घुसपैठ का पर्दाफाश, पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार
दिल्ली में अवैध गोदाम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 223 LPG सिलेंडर बरामद, 2 गिरफ्तार
दिल्ली में अवैध गोदाम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 223 LPG सिलेंडर बरामद, 2 गिरफ्तार
गाजीपुर: गंगा में नाव पर इफ्तार वाले वीडियो पर बीजेपी नेता बोले, 'किसी को भी...'
गाजीपुर: गंगा में नाव पर इफ्तार वाले वीडियो पर बीजेपी नेता बोले, 'किसी को भी...'
Barabanki News: LPG सिलेंडर पर यूपी के राज्यमंत्री सतीश शर्मा बोले, '45 दिन का स्टॉक सुरक्षित'
बाराबंकी: LPG सिलेंडर पर यूपी के राज्यमंत्री सतीश शर्मा बोले, '45 दिन का स्टॉक सुरक्षित'

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
फाइटर जेट्स की आवाज और बेटे के सवाल पर सवाल…UAE से लौटकर सानिया मिर्जा ने सुनाई डराने वाली कहानी
फाइटर जेट्स की आवाज और बेटे के सवाल पर सवाल…UAE से लौटकर सानिया मिर्जा ने सुनाई डराने वाली कहानी
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget