एक्सप्लोरर

लखनऊ में RSS-BJP की बैठक, चुनाव प्रचार के साथ राम मंदिर निर्माण पर भी हुई चर्चा

अमित शाह बुधवार को लखनऊ के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे. लखनऊ के आनंदी वाटर पार्क में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस के पदाधिकारी और बीजेपी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे.

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे. शाह 2019 आम चुनाव से पहले राज्य सरकार और पार्टी के बीच समन्वय को बेहतर बनाने और कार्यकर्ताओं में असंतोष को शांत कराने के लिए पहुंचे थे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके कई मंत्रिमंडल सहयोगियों ने हवाईअड्डे पर शाह का स्वागत किया. अमित शाह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, राज्य सरकार और संगठन के साथ बैठक की.

शाम 7 बजे तक घंटों चली बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा राम मंदिर के मुद्दे पर हुई. अमित शाह के सामने संघ ने हिंदुत्व के एजेंडे पर भी विचार रखे. संघ ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को राम मंदिर निर्माण पर कदम उठाना होगा. राम मंदिर मुद्दे पर संघ ने ठोस रणनीति बनाने की बात कही. इसके अलावा आने वाले चुनावों को लेकर भी बैठक में विचार-विमर्श हुआ.

बता दें कि कई नेता और पार्टियां अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर हो रही देरी के लिए केंद्र सरकार और बीजेपी पर लगातार निशाना साध रहे हैं. तोगड़िया ने मंगलवार को हिंदुओं के लिए एक राजनीतिक दल गठित करने की बात कही थी और राम मंदिर के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर हिंदुओं की भावनाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया था.

जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे राम मंदिर और अयोध्या चर्चा के केंद्र में आते जा रहे हैं. अगले कुछ दिनों में ही 5 राज्यों में भी चुनाव होने वाले हैं. एक ओर आरएसएस ने राम मंदिर की बात की है तो दूसरी ओर शिवसेना ने भी पूछ लिया है कि राम मंदिर जुमला तो नहीं था. सुप्रीम कोर्ट में भी अयोध्या विवाद पर सुनवाई शुरू होने वाली है. हाल ही में स्वामी परमहंस आमरण अनशन पर भी बैठ गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'
भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'
'पंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में अपार संभावनाएं', CM मान बोले- इन्वेस्ट करें सरकार करेगी सपोर्ट
'पंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में अपार संभावनाएं', CM मान बोले- इन्वेस्ट करें सरकार करेगी सपोर्ट
दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget