एक्सप्लोरर

RLSP के बागी विधायक ललन पासवान बोले- कुशवाहा जिस डाल पर बैठते हैं, उसी पेड़ को नष्ट करते हैं

विधायक ने कहा कि भारत के शिक्षा राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को पहले खुद का मूल्यांकन करना चाहिए कि उन्होंने शिक्षा में सुधार के लिए देशभर में क्या किया?

रोहतास: आरएलएसपी में बागी हो चुके विधायक ललन पासवान ने उपेंद्र कुशवाहा पर सवाल उठाया है जिसमें कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार से शिक्षा सुधार के संबंध में 25 सूत्री मांगे रखी हैं. ललन पासवान ने आज सासाराम में कहा कि जो खुद भारत सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री हो, वह किसी राज्य के मुख्यमंत्री को शिक्षा में सुधार के लिए मांग पत्र पेश कर रहा हो, यह कितना हास्यास्पद है.

विधायक ने कहा कि भारत के शिक्षा राज्य मंत्री को पहले खुद का मूल्यांकन करना चाहिए कि उन्होंने शिक्षा में सुधार के लिए देशभर में क्या किया? उपेन्द्र कुशवाहा आज जिस डाल पर बैठे हैं, उसी पेड़ को नष्ट करने में लगे हैं. वे पिछले साढ़े चार साल से भारत के शिक्षा राज्य मंत्री बने बैठे हैं और अब जब चंद महीना चुनाव को बचा है तो शिक्षा में सुधार की बात याद आ रही है. अब नीतीश कुमार पर सवाल उठाये जा रहे हैं जबकि उन्हें खुद अपना मूल्यांकन करना चाहिए. ललन पासवान ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा कहीं आएं-जाएं कोई फर्क नहीं पड़ता. आरएलएसपी के असली कार्यकर्ता एनडीए के साथ हैं और रहेंगे.

गौरतलब है कि कुशवाहा ने शिक्षा को लेकर 25 सूत्री मांग रखी है. उनका कहना है कि अगर सीएम नीतीश सार्वजनिक रूप से इन मांगों को मान लेते हैं तो वे अपना अपमान भूलकर एनडीए में बने रहने के लिए तैयार हैं. कुशवाहा कह चुके हैं, ''बिहार की जनता से पूछिए. 15 साल कोई कम समय नहीं होता है. नीतीश जी मैं बड़ा भाई की तरह मानता हूं, लेकिन 15 साल में क्या हुआ? बिहार की जनता का दर्द समझना चाहिए. गांव के गरीब बच्चे सरकारी स्कूल में ही पढ़ सकते हैं. क्या स्थिति है सरकारी स्कूलों की. हम बिहार बनाने की बात करते हैं, बिहार कैसे बनेगा. जदयू, बीजेपी मेरी एक बात मान ले तो सारा अपमान सहते हुए भी मैं एनडीए में रह सकता हूं. बिहार में शिक्षा के संबंध में 25 सूत्री मांग है, उसको मुख्यमंत्री सार्वजनिक रूप से कहें तो तमाम बातों को मानकर हम उनके साथ रहेंगे.''

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget