एक्सप्लोरर

बिहार: ब्लॉक प्रमुख की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, उपेंद्र कुशवाहा ने पूछा- ‘नीतीश जी, कब होश में आएगा शासन?’

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने जंदाहा थाने को आग के हवाले कर दिया. हंगामे के दौरान जवाबी फायरिंग में आठ लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है.

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में आज ब्लॉक प्रमुख और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया है. कुशवाहा ने ट्वीट कर पूछा है कि नीतीश कुमार जी, कितनी लाशों के बाद होश में आएगा शासन? मनीष सहनी एक हफ्ते पहले ही ब्लॉक प्रमुख के लिए चुने गए थे.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, ''नीतीश जी, क्या यही दिन देखने के लिए समता पार्टी के दौर में आपके नेतृत्व में मेरे जैसे हजारों नौजवानों ने अपनी जवानी के 12 साल कुर्बान किए थे ? आखिर हम क्या जबाब दें मनीष की बिलखती माँ और जवान विधवा को?''

दफ्तर में घुसकर मारी तीन गोली 

बता दें कि आज दोपहल वैशाली जिला के जन्दाहा प्रखंड परिसर में  नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख और आरएलएसपी नेता मनीष सहनी की उनके दफ्तर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाइक सवार हमलावरों ने मनीष के सीने में तीन गोलियां मारी थीं. जिसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई.

गुस्साए लोगों ने जंदाहा थाने को किया आग के हवाले

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने जंदाहा थाने को आग के हवाले कर दिया. हंगामे के दौरान जवाबी फायरिंग में आठ लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतक प्रमुख के भाई ओमप्रकाश सहनी ने आरोप लगाया है कि यह राजनीतिक हत्या है. मनीष सहनी जन्दाहा थाना क़े बिचौली गांव के रहने वाले थे.

यह भी पढ़ें-

ओपिनियन पोल: मध्य प्रदेश में टूटेगा कांग्रेस का वनवास, बहुमत के साथ बनाएगी सरकार ओपिनियन पोल: रमन सिंह के हाथ से जाएगा छत्तीसगढ़, बहुमत के साथ सत्ता में आएगी कांग्रेस ओपिनियन पोल: राजस्थान में फिर होगा सत्ता परिवर्तन, भारी वोटों से जीतेगी कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget