एक्सप्लोरर

मोदी कैबिनेट से उपेंद्र कुशवाहा का इस्तीफा, आज विपक्षी दलों की बैठक में होंगे शामिल

आरएलएसपी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्रीय राज्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. वह आज विपक्षी दलों की बैठक में शामिल हो सकते हैं. कुशवाहा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं.

नई दिल्ली: लंबी अटकलों के बाद आज आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा भेज दिया है. कुशवाहा आज विपक्षी दलों की बैठक में शामिल हो सकते हैं. आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों ने आज साढ़े तीन बजे बैठक बुलाई है. कुशवाहा आगामी चुनावों में उम्मीद मुताबिक सीट नहीं मिलने से नाराज हैं. बिहार में सियासी हैसियत रखने वाले कुशवाहा विपक्ष से हाथ मिला सकते हैं, जिसमें लालू प्रसाद की आरजेडी और कांग्रेस शामिल है.

ध्यान रहे कि पिछले लोकसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) तीन सीटों पर चुनाव लड़ी थी और सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी. 2014 लोकसभा चुनाव में एनडीए के साथ जेडीयू नहीं थी. 2019 के चुनाव के लिए नीतीश की पार्टी जेडीयू ने बीजेपी से गठबंधन किया है. ऐसे में कुशवाहा को पिछली बार से कम सीटें मिलने की उम्मीद है और यही नाराजगी की मुख्य वजह है.

 बिहार एनडीए में सीट फॉर्मूला पर गौर करें तो 40 सीटों में 17-17 पर बीजेपी और जेडीयू लड़ेगी. बाकी के 6 सीटों में से चार लोजपा को और दो कुशवाहा को देने की योजना थी. कुशवाहा चार सीटों की मांग कर रहे थे.

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख पिछले कुछ सप्ताहों से बीजेपी और उसके अहम सहयोगी दल के नेता, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने सीटों के मुद्दे पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से समय मांगी थी. लेकिन यह मुलाकात नहीं हो सकी. जिसके बाद से तल्खी बढ़ती गई.

सावित्रीबाई फुले के इस्तीफे से बढ़ा बीजेपी का संकट, सहयोगी दल ने भी दिखाए बागी तेवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manish Bhati News: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget