कैराना-नूरपुर उपचुनाव: बीजेपी के खिलाफ गठबंधन को मिला राकांपा का साथ
राकांपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा कि मौजूदा दौर में सभी राजनैतिक दलों की जिम्मेदारी बनती है कि वे बीजेपी-संघ के गठजोड़ को परस्त करने में अपनी पूरी ताकत लगा दें.

लखनऊ: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनावों में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के अधिकृत उम्मीदवारों को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान किया है. पार्टी ने सभी धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक दलों से अपील की है कि वे बीजेपी-संघ के सांप्रदायिक गठजोड़ को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट हो जाएं.
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश दीक्षित ने नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के नईमुल हसन को तो कैराना लोकसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी तबस्सुम बिना शर्त समर्थन देने की बात कही.
जातीय गठजोड़ बीजेपी हरा नहीं पाएगा, कैराना में खिलेगा कमल: विजय बहादुर पाठक
राकांपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा कि मौजूदा दौर में सभी राजनैतिक दलों की जिम्मेदारी बनती है कि वे बीजेपी-संघ के गठजोड़ को परस्त करने में अपनी पूरी ताकत लगा दें.
उन्होंने कांग्रेस को भी सलाह दी कि उसे समझदारी दिखाते हुए अपने दोनों उम्मीदवारों के नाम वापस ले लेने चाहिए और लोकतांत्रिक दलों की एकता बनाते हुए सूबे से बीजेपी को हारने की अपनी ऐतिहासिक जिम्मेदारी का निर्वाहन करे.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने किया कैराना और नूरपुर में जीत का दावा
डॉ. दीक्षित ने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए सभी लोकतांत्रिक दलों के बीच व्यापक एकता बने, यही आज के वक्त की दरकार है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का लोकतांत्रिक स्वभाव है ही नहीं, वह सिर्फ सत्ता पाने के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था में घुसपैठ करती है, हर दांव आजमाती है और सत्ता मिल जाने पर तानाशाह हो जाती है.
Source: IOCL



























