एक्सप्लोरर

राम मंदिर मुद्दे पर नहीं किया जाएगा कोई समझौता: विनय कटियार

फैजाबाद: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने कहा है कि राम मंदिर का मामला हमेशा जीवित रहेगा. यह पार्टी का बुनियादी मुद्दा है और इस पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

अयोध्या में जरूर बनाया जाएगा राम मंदिर

उन्होंने कल कहा था कि उनका बयान उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से संबंधित नहीं है, लेकिन किसी भी कीमत पर अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनाया जाएगा. यह बीजेपी का बुनियादी मुद्दा है और पार्टी इसे छोड़ नहीं सकती है.

कटियार ने दावा किया, ‘‘राम मंदिर आंदोलन करीब 30 साल पहले मेरे द्वारा शुरू किया गया था, जो बीजेपी के लिए इतनी बड़ी छलांग का आधार बना.’’ उन्होंने कहा, ‘‘राम मंदिर का मुद्दा राज्य के विधानसभा चुनाव से जोड़ने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन यह एक पुराना मामला है. मंदिर का निर्माण नहीं होने तक इसे निश्चित रूप से बार-बार उठाया जाता रहेगा.’’

‘धर्म, नस्ल, जाति, समुदाय’ के आधार पर मतदान की अपील

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल में ही कहा था कि चुनाव कानून प्रावधान के तहत ‘धर्म, नस्ल, जाति, समुदाय अथवा भाषा’ के आधार पर मतदान की अपील करना ‘भ्रष्ट आचरण’ माना जाएगा.

उल्लेखनीय है कि राम मंदिर मुद्दे पर कटियार का बयान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या के उस बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें मौर्या ने कथित तौर कहा था कि यदि बीजेपी राज्य में पूर्ण बहुमत से आती है, तो अयोध्या में एक ‘विशाल’ मंदिर का निर्माण किया जाएगा.

राम मंदिर आस्था का विषय

केशव प्रसाद मौर्या ने कहा था, ‘‘राम मंदिर आस्था का विषय है. यह दो माह में बनने वाला नहीं हैं. यदि बीजेपी पूर्ण बहुमत से सत्ता में आती है तो चुनाव के बाद मंदिर का निर्माण कराया जाएगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget