एक्सप्लोरर

राम मंदिर: अयोध्या में विहिप की कार्यशाला, लखनऊ में योगी से मिले संत

लोकसभा चुनाव से पहले विश्व हिन्दू परिषद् राम मंदिर के मुद्दे से लोगों को जोड़ना चाहती है. इसके लिए अयोध्या के कारसेवकपुरम में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है.

लखनऊ: लोकसभा चुनाव से पहले विश्व हिन्दू परिषद् राम मंदिर के मुद्दे से लोगों को जोड़ना चाहती है. इसके लिए अयोध्या के कारसेवकपुरम में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है. पांच जून से पंद्रह जून तक चलने वाली इस कार्यशाला में उत्तर प्रदेश के अवध, काशी, गोरखपुर और कानपुर के वीएचपी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जा रही है. इस कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को राममंदिर आंदोलन के लिए मानसिक रूप से तैयार किया जा रहा है जो पूरे प्रदेश में लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ेंगे.

योगी सरकार ने किया फतेहपुर और गोंडा के डीएम को सस्पेंड, जांच में सही मिले थे आरोप

विश्व हिन्दू परिषद् के प्रवक्ता शरद शर्मा के मुताबिक विहिप हर साल इस तरह की कार्यशाला का आयोजन करती रही है, लेकिन देश में राममंदिर निर्माण का माहौल बनाने के लिए इस बार इसे बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है.

विश्व हिन्दू परिषद् के उपाध्यक्ष चम्पत राय इस कार्यशाला का नेतृत्व कर रहे हैं. इसमें कई और विहिप नेता शामिल होंगें. इस कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को मानसिक तौर पर तैयार करने के साथ ही लाठी डंडा चलाने और कसरत का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा.

मायावती के नक्शेकदम पर बीजेपी, प्रदेश के हर बीजेपी ऑफिस में लगेंगी मोदी-योगी की मूर्तियां

राम मंदिर: साधु संतों ने बनाया बीजेपी पर दवाब, सीएम योगी से मिलकर अल्टीमेटम दिया

बीजेपी और वीएचपी के बीच राममंदिर मुद्दे को लेकर कई बार टकराव की स्थिति बन चुकी है. विश्व हिन्दू परिषद् एक बार फिर बीजेपी के लिए राममंदिर मुद्दे की जमीन तैयार कर रही है. इसी महीने की 25 तारीख को अयोध्या में संतों की बैठक भी होगी जिसमें राममंदिर के भव्य निर्माण के लिए चर्चा होगी.

राममंदिर निर्माण को लेकर अयोध्या के साधू संतों ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. मुलाकात के बाद राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा मुख्यमंत्री से मुलाकात अच्छी रही है, योगी ने भी उन्हें जल्द राम मंदिर निर्माण के लिए आश्वस्त किया है.

यानि लोकसभा चुनाव के पहले एक बार फिर बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद् संतों के साथ मिलकर मंदिर निर्माण के मुद्दे को गर्म करना चाह रही है.

ये भी पढ़ें-

लखनऊ ब्लास्ट की सीसीटीवी तस्वीरें आईं सामने, दिखा दिल दहला देने वाला मंजर

सपना चौधरी का वीडियो बनाने वाले पुलिसवालों पर गिरेगी गाज़, DGP ने दिए निर्देश

जानें सन्यासी से सीएम बनने वाले योगी आदित्यनाथ के जीवन की कुछ खास बातें

तस्वीरें: पूरी तरह बदल गया है अखिलेश का अंदाज, लोगों को भा रही है ये सादगी

फर्राटे से ट्रैक्टर चलाता है ये 5 साल का बच्चा, देखने वाले रह जाते हैं हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाई इनकी तो पैंट गीली...' ट्रेन और मेट्रो कैंसल होने पर आशुतोष रांका का बयान
'भाई इनकी तो पैंट गीली...' ट्रेन और मेट्रो कैंसल होने पर आशुतोष रांका का बयान
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
जनपथ से रोहिणी... दिल्ली मेट्रो के कौन से 57 स्टेशन रहेंगे बंद? यहां देखें पूरी लिस्ट
जनपथ से रोहिणी... दिल्ली मेट्रो के कौन से 57 स्टेशन रहेंगे बंद? यहां देखें पूरी लिस्ट
'CJP को प्रोटेस्ट की इजाजत नहीं, दिल्ली में धारा 163', पुलिस ने क्या-क्या बताया?
'CJP को प्रोटेस्ट की इजाजत नहीं, दिल्ली में धारा 163', पुलिस ने क्या-क्या बताया?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget