एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से गठबंधन को नुकसान नहीं बल्कि फायदा होगा- रामगोपाल यादव

एटा के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से सपा-बसपा गठबंधन को कोई नुकसान नहीं होगा बल्कि फायदा ही होगा.

एटा: एटा के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से सपा-बसपा गठबंधन को कोई नुकसान नहीं होगा बल्कि फायदा ही होगा. उन्होंने कहा कि कोई पार्टी किसी को भी कोई भी पद दे सकती है. प्रियंका को यदि महासचिव बनाया गया है तो हैरत की कोई बात नहीं है.

प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से जहां यूपी भर में कांग्रेसियों का हौसला बढ़ा हुआ है वहीं विरोधी दलों के नेताओं ने इसे खासी तवज्जो नहीं दी है. सपा, बसपा, भाजपा ने इस पर कोई खास बयान नहीं दिए और इसे कांग्रेस का अंदरुनी मामला बताया है.

आपको बता दें कि कांग्रेस, प्रियंका के सहारे चुनावी तैयारी में जोर-शोर से जुट गई है. यूपी पर कांग्रेस का सबसे अधिक फोकस है. यही वजह है कि कांग्रेस दिल्ली की बजाय लखनऊ में 4 फरवरी को प्रियंका को चार्ज दिलवाएगी. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे.

खबर ये भी है कि प्रियंका गांधी, मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं. रायबरेली को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है.

उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा का गठबंधन होने और उसमें कांग्रेस को शामिल ना किये जाने के बाद उभरे समीकरणों में प्रियंका का अचानक पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

साल 2004 के लोकसभा चुनावों में पूर्वांचल से बीजेपी और कांग्रेस के हिस्से में दो-दो सीटें आई थीं. इसके बाद हुए 2007 में हुए विधान सभा चुनावों कांग्रेस के खाते में सिर्फ़ दो सीटें आई थीं. साल 2009 में हुए लोकसभा चुनावों में पूर्वांचल से कांग्रेस को छह सीटें मिलीं थीं.

साल 2014 के लोकसभा चुनावों में मोदी लहर के बावजूद वोटिंग प्रतिशत के हिसाब से कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन किया था. लेकिन फिर भी उसे पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोई सीट हासिल नहीं हुई थी. कांग्रेस पूरे यूपी से अमेठी और रायबरेली के अलावा कोई लोकसभा सीट नहीं जीत पाई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget