एक्सप्लोरर

ट्रेनों में मजदूरों की मौत पर बैकफुट पर आया रेलवे, बेहद जरूरी न होने पर सफर नहीं करने की अपील की

नॉर्दन रेलवे और नॉर्थ सेंट्रल रेलवे जोन ने अपील कर कहा है कि जिन्हें कोई बीमारी है, वह यात्रा करने से बचें. जब तक कोई इमरजेंसी न हो, तब तक ट्रेन का सफर न करें.

प्रागराज: लॉकडाउन में ट्रेनों से सफर कर रहे प्रवासी श्रमिकों के शव मिलने की कई खबरें आई हैं. श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में बदइंतजामी के साथ ही रास्ता भटकने के कई मामले भी सामने आए हैं. वही अब रेलवे इन मामलों को लेकर बैकफुट पर आया है. रेलवे ने अपने बचाव में यात्रियों से बेहद जरूरी न होने पर ट्रेन का सफर नहीं करने की अपील की है. रेलवे ने सफाई देते हुए कहा है कि जिन यात्रियों की मौत हुई है, उनमें विभाग की कोई लापरवाही नहीं है. सभी लोगों की मौत किसी ना किसी बीमारी के कारण हुई है. इसके बावजूद अगर किसी यात्री को लगता है कि वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं है तो उसे ट्रेन का सफर नहीं करना चाहिए.

नॉर्दन रेलवे और नॉर्थ सेंट्रल रेलवे जोन ने अपील कर कहा है कि जिन्हें कोई बीमारी है, वह यात्रा करने से बचें. जब तक कोई इमरजेंसी न हो, तब तक ट्रेन का सफर न करें. बच्चों और बुजुर्गों के साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी ट्रेन के सफर से बचना चाहिए, उन्हें भी यात्रा नहीं करनी चाहिए.

नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे जोन के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि अकेले उनके जोन में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में सफर कर रहे 20 मजदूरों की मौत हुई है. इनमें प्रयागराज डिवीजन में 13, झांसी में 6 और आगरा डिवीजन का एक मामला शामिल है. उन्होंने सफाई देते हुआ कहा कि मृतकों में से एक मजदूर कोरोना से पीड़ित था, जबकि बाकी लोग भी पहले से ही बीमार थे. उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि अगर उनकी तबीयत ठीक नहीं है तो उन्हें रेलवे का सफर नहीं करना चाहिए. उन्होंने दावा किया है कि कई मामलों में रेलवे की मेडिकल टीम ने बीमार मुसाफिरों की मदद भी की है. अकेले एनसीआर जोन में 13 गर्भवती महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया है. लोगों की मदद के लिए 138 और 139 के हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए हैं.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
हिमाचल: अवैध खनन पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, अलग निदेशालय का हुआ गठन
हिमाचल: अवैध खनन पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, अलग निदेशालय का हुआ गठन
बाराबंकी: अस्पताल पर बच्चेदानी निकालने का आरोप, महिला ने SP से की शिकायत
बाराबंकी: अस्पताल पर बच्चेदानी निकालने का आरोप, महिला ने SP से की शिकायत
अलीगढ़: नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, FIR ना होने पर उठे सवाल
अलीगढ़: नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, FIR ना होने पर उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget