एक्सप्लोरर

नोटिस के बाद भी कांग्रेस प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है रायबरेली विधायक अदिति सिंह का नाम

उपचुनावों के लिए प्रचारकों की जो सूची कांग्रेस ने जारी की है उसमें रायबरेली की विधायक अदिति सिंह का भी नाम है. हाल ही में उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया था.

लखनऊ: यूपी सरकार ने 2 अक्तूबर को विधानसभा का खास सत्र बुलाया था. विपक्षी पार्टियों ने इस सत्र का बहिष्कार किया था. इसके बाद भी कांग्रेस विधायक अदिति सिंह इस सत्र में शामिल हुई थीं. जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया था. माना जा रहा था कि पार्टी में सब ठीक नहीं चल रहा है लेकिन अब प्रचारकों की जो सूची कांग्रेस ने जारी की है उसमें अदिति सिंह का भी नाम है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा के 36 घंटे चले विशेष सत्र में पार्टी व्हिप का उल्लंघन कर शामिल हुईं रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को ‘कारण बताओ’ नोटिस मिलने के बावजूद विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी हुई पार्टी प्रचारकों की सूची में स्थान मिला है.

गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष सत्र में अदिति पार्टी के निर्णय के विपरीत न केवल शामिल हुईं, बल्कि उन्होंने सदन में अपने विचार भी रखे. इस पर कांग्रेस ने उन्हें ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया था.

पार्टी सूत्रों के अनुसार अदिति प्रदेश में 11 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं. हालांकि पार्टी नेता इस मुद्दे पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं. उनका कहना है कि स्टार प्रचारकों की सूची उनके विधानसभा में बोलने और ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी होने से पहले ही तैयार हो गयी थी.

नोटिस के बाद भी कांग्रेस प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है रायबरेली विधायक अदिति सिंह का नाम

इस संबंध में एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर कहा कि स्टार प्रचारकों की सूची महासचिव मुकुल वासनिक के हस्ताक्षर से 28 सितंबर को जारी हुई थी, जबकि विधानसभा का विशेष सत्र बहुत बाद में दो अक्टूबर को था.

शुक्रवार को कांग्रेस ने अदिति सिंह को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया था और उनसे दो दिन के अंदर जवाब देने को कहा था. दो दिन की यह अवधि कल रविवार को समाप्त हो गयी.

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने अदिति को भेजे ‘कारण बताओ’ नोटिस में कहा था कि 'आप पार्टी व्हिप का उल्लंघन कर विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुईं. यह पार्टी के अनुशासन के खिलाफ है और यह पार्टी विरोधी गतिविधि है. आप दो दिन के अंदर इस नोटिस का जवाब दें, अन्यथा आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.'

लल्लू से सोमवार को जब पूछा गया कि क्या उन्हें विधायक अदिति का जवाब मिल गया है तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है क्योंकि दशहरा की छुट्टी होने के कारण विधानमंडल दल का कार्यालय बंद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
मध्य प्रदेश: टिकट विवाद के बीच दतिया पहुंचे डिप्टी CM देवड़ा, मां पीतांबरा से मांगा आशीर्वाद  
मध्य प्रदेश: टिकट विवाद के बीच दतिया पहुंचे डिप्टी CM देवड़ा, मां पीतांबरा से मांगा आशीर्वाद  
दिल्ली में अगले 4 दिन नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली में अगले 4 दिन नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget