एक्सप्लोरर

सीएम योगी को प्रियंका गांधी ने लिखा पत्र, कहा- कोरोना टेस्टिंग और ट्रीटमेंट की सुविधा बढ़ायी जाए

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रियंका गांधी ने एक पत्र लिखा है.इस पत्र में उन्होंने कोरोना टेस्टिंग और ट्रीटमेंट की सुविधा बढ़ाने की मांग की है.

लखनऊ: अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में कोरोना टेस्टिंग और ट्रीटमेंट की सुविधा बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. पत्र में प्रियंका ने लिखा है कि पूरे देश समेत उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस का कहर अपने पैर पसार रहा है. स्वास्थ्य व्यवस्था के सामने ये बड़ी चुनौती है कि हम किस तरह से वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की पहचान कर उपचार कर सकें व संक्रमण का आगे बढ़ना रोक सकें.

उन्होंने लिखा है कि संक्रमण को रोकने के लिए स्क्रीनिंग और टेस्टिंग की संख्या को बढ़ाना एक बहुत ही कारगर उपाय है. छह करोड़ की आबादी वाले देश दक्षिण कोरिया ने हर 1000 लोगों पर करीब छह लोगों की टेस्टिंग की और वायरस के संक्रमण को रोकने में सफलता हासिल की है. राजस्थान के भीलवाड़ा में युद्ध स्तर पर काम हुआ और नौ दिनों के भीतर 24 लाख लोगों की स्क्रीनिंग करके ज्यादा से ज्यादा जांचें की गईं और संक्रमित लोगों की पहचान की गई.

टेस्टिंग की संख्या बढ़ाना जरूरी

उत्तर प्रदेश की जनसंख्या लगभग 23 करोड़ के आस-पास है, जबकि टेस्टिंग के लिए गए सैम्पलों की संख्या केवल 7000 के आसपास है. जनसंख्या के हिसाब से प्रदेश में हो रही जांचों की संख्या अभी बहुत कम है. टेस्टिंग को तेज गति से बढ़ाना आवश्यक है. उत्तर प्रदेश जैसे विशाल जनसंख्या वाले राज्य के लिए टेस्टिंग की संख्या बढ़ाना एक रामबाण साबित हो सकता है.

पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री को सुझाव देते हुए लिखा है कि हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच करके ‘mild to moderate high risk cases’ को युद्धस्तरीय तत्परता के साथ इलाज करना पड़ेगा, जिससे हमारे ICUs पर कम से कम दबाव पड़े. साथ ही अपने आइसोलेशन वार्ड और क्वॉरंटाइन सेंटर्स को मानवीय गरिमा के अनुरूप बनाना पड़ेगा. उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए लिखा है कि प्रदेश के कई सारे क्वॉरंटाइन केंद्रों से बदहाली की खबर आ रही है.

कई जगहों पर खाने, रुकने व साफ सफाई का इंतजाम ठीक नहीं हैं. कृपया इसको संज्ञान में लेकर व्यवस्थित करवाने की पूरी कोशिश करें. इन केंद्रों में जो गरीब लोग हैं उनके परिवार को गारंटी के साथ भोजन, राशन व भत्ता दिया जाए ताकि इन व्यक्तियों को अपने परिवार के सदस्यों के प्रति चिंता को कम किया जा सके.

कई व्यक्ति कर रहे हैं बीमारी छुपाने की कोशिश

पत्र में यह भी लिखा है कि भारत में सामाजिक स्तर पर संक्रमण की खबरें आना शुरू हो गईं हैं. यह देखने में आ रहा है कि वह शहरी क्लस्टर्स जहां घनी आबादी है, उनमें संक्रमण ज्यादा फैल रहा है. ऐसी कई खबरें आ रही हैं कि संक्रमित व्यक्ति अपनी बीमारी छुपाने की भी कोशिश कर रहे हैं. ऐसा कोरोना के बारे में फैले सामाजिक भय के चलते हो रहा है.

अतः यह जरूरी है कि खासतौर से इन क्लस्टर्स में युद्धस्तर पर सही सूचना दी जाए और अफवाहों व गलत धारणाओं के फैलने पर तत्काल रोक लगे. प्रियंका ने मुख्यमंत्री को लिखा है कि आपने स्वयं कल से मास्क पहनना अनिवार्य घोषित किया है. कृपया युद्धस्तर मास्क व सैनिटाईजर का वितरण सुनिश्चित करें व लोगों को स्पष्ट रूप से बताया जाय कि उन्हें मास्क व सैनिटाइजर कहां से और कैसे मिलेंगे.

यह जरूरी है कि सामाजिक स्तर पर आम लोगों में भरोसा और विश्वास जागने के लिए सरकार ऐसे कदम उठाए जिससे कि लोग स्वयं सामने आएं. ऐसा करने का एक तरीका यह हो सकता है कि इन क्षेत्रों में काम कर रहे NGOs, सामाजिक संगठनों, अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की मदद ली जाए, उनसे विचार-विमर्श करके इस लड़ाई में शामिल किया जाए.

संकट की घड़ी में कांग्रेस मदद के लिए तैयार

प्रियंका ने यह भी कहा कि कांग्रेस इस संकट में सदैव मदद के लिए तैयार है. इस महामारी पर विजय लोगों का भरोसा जीतकर ही हासिल की जा सकती है. डर फैला करके या अलग-थलग करके नहीं बल्कि वास्तव में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि लोगों की मदद कर उन्हें सहज बनाएं, जिससे कोई बदहवासी ना फैले और लोग स्वयं सामने आकर प्रशासन का साथ दें.

पत्र के अंत में नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन का हवाला देते हुए महासचिव ने लिखा है कि कोरोना जैसी महामारी से लड़ाई में सहभागी प्रशासन, सही जानकारियों के आधार पर अधिकतम जनसंवाद और ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सबसे जरूरी है. इस महामारी से लड़ने में हम साथ हैं.

कोरोना वायरस की कोई जाति और धर्म नहीं है. इसका असर सब पर एक सा है. इस युद्ध में हमें अपनी राजनीतिक सोच को परे रखकर पूरी जनता को एक साथ लाने वाले, भयमुक्त वातावरण बनाने वाले कदम उठाने की बहुत आवश्यकता है. कांग्रेस पार्टी का हर नेता और हर कार्यकर्ता जनता का साथ देने के लिए तैयार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, गर्वाधार के पास चट्टान दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद
पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, गर्वाधार के पास चट्टान दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद
महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
सोनम वांगचुक मामले पर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल बैठक, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दिए ये सख्त निर्देश
सोनम वांगचुक मामले पर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल बैठक, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दिए ये सख्त निर्देश
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?

Embed widget