एक्सप्लोरर

चंद्रशेखर से मिलने में राजनीति नहीं, उसने अपने लोगों के लिए संघर्ष किया है- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने चंद्रशेखर से मुलाकात को लेकर किए गए सवाल के जवाब में कहा कि इस मुलाकात को राजनीति के चश्मे से ना देखा जाए.

मेरठ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को यहां भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर से अस्पताल में मुलाकात की. एक दिन पहले ही चंद्रशेखर को इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था और प्रियंका उनका हालचाल जानने आयीं थीं.

प्रियंका बुधवार शाम अचानक मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर से मिलने पहुंची थीं. उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे.

इस दौरान मीडिया से बातचीत में प्रियंका गांधी ने इतना ही कहा," चंद्रशेखर से मिलने के लिये अस्पताल आने में कोई राजनीति नहीं है. मैं इस लड़के से मिलने आई हूं, क्योंकि चंद्रशेखर का संघर्ष मुझे पसंद आया. उसने अपने लोगों के लिए संघर्ष किया है."

चंद्रशेखर से मिलने में राजनीति नहीं, उसने अपने लोगों के लिए संघर्ष किया है- प्रियंका गांधी

इस दौरान अस्पताल में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे. प्रियंका ने कहा," चंद्रशेखर का जोश पसंद आया, इसलिए उनसे मिलने आई. इनके संघर्ष को जानती हूं. इस मुलाकात को राजनीतिक चश्मे से न देखिए."

मोदी के खिलाफ वाराणसी से लड़ना चाहता हूं चुनाव, गठबंधन भी करे मुझे सपोर्ट- चंद्रशेखर

प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर से मुलाकात

प्रियंका करीब आधा घंटा तक अस्पताल में रहीं. प्रियंका गांधी से मुलाकात पर काफी खुश दिख रहे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा,"मैं सो कर उठा तो प्रियंका गांधी वाड्रा मेरे सामने बैठी थीं."

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा उनकी तबियत पूछने आई थीं. इससे ज्यादा और कुछ नहीं. मैं बहुजन समाज के साथ हूं.

गौरतलब है कि मंगलवार को चंद्रशेखर की तबीयत उस समय खराब हो गई जब वह सहारनपुर से दिल्ली के लिए ‘बहुजन सुरक्षा अधिकार यात्रा’ निकाल रहे थे. यात्रा जब देवबंद पहुंची तब अनुमति नहीं मिलने के कारण पुलिस ने यात्रा रोक दी और चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया था.

पुलिस की कार्रवाई से नाराज उनके समर्थकों ने राजमार्ग पर हंगामा शुरू कर दिया. गुस्साई भीड़ की अधिकारियों के साथ नोकझोंक हुई. हंगामे के बीच अचानक चंद्रशेखर की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें मेरठ लाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया.

धर्म संकट में योगी आदित्यनाथ: किसे मिलेगा गोरखपुर से बीजेपी का लोकसभा टिकट!

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भी की प्रियंका गांधी के फूलपुर सीट से चुनाव लड़ने की सिफारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच
Xप्लेन: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: स्पीड में भाग रहे प्रशांत किशोर, BJP की टेंशन बढ़ी, देखें आंकड़े
बांकीपुर LIVE: स्पीड में भाग रहे प्रशांत किशोर, BJP की टेंशन बढ़ी, देखें आंकड़े

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget