एक्सप्लोरर

लखनऊ: PM मोदी की परिवर्तन महारैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटी BJP, 12 लाख लोगों के शामिल होने का दावा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आने वाले दिनों में कई सियासी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो जनवरी को रमाबाई अंबेडकर मैदान में होने वाली रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

Modi

हर बूथ से कम से कम 10 लोग

बीजेपी के पदाधिकारियों का दावा है कि इस रैली में 12 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे. रैली के प्रभारी व बीजेपी के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जिलों और क्षेत्रों के पदाधिकारियों को भीड़ जुटाने का लक्ष्य सौंपा है. बीजेपी ने तय किया है कि हर बूथ से कम से कम 10 लोग रैली में जरूर आएं. सूबे में करीब एक लाख 40 हजार बूथ हैं. मुस्लिम बहुल बूथों को छोड़ दें तो भी एक लाख से अधिक बूथों पर बीजेपी की निगाहें टिकी हैं.

रैली में शामिल होंगे 12 लाख कार्यकर्ता

बीजेपी के एक पदाधिकारी ने बताया कि कम से कम 12 लाख लोग रैली में शामिल होंगे. बीजेपी ने हर सेक्टर में एक बस लगाने के निर्देश दिए हैं. करीब 15 हजार बसों और छोटे वाहनों से लोगों को आना है. बीजेपी से टिकट के दावेदारों को भी लक्ष्य सौंपा गया है. सर्वाधिक मेहनत वही कर रहे हैं.

रैली को लेकर गुरुवार को लखनऊ में रहेंगे अमित शाह और ओमप्रकाश माथुर

प्रधानमंत्री मोदी की रैली को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर गुरुवार को लखनऊ में रहेंगे. बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शाह 12.30 बजे से साढ़े चार बजे तक बीजेपी मुख्यालय में रहेंगे. इस दौरान वह रैली की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. वह शाम पांच बजे गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दीनदयाल उपाध्याय संपूर्ण वांगमय का लोकार्पण करेंगे. शाम को उनकी वापसी हो जाएगी.

लखनऊ: PM मोदी की परिवर्तन महारैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटी BJP, 12 लाख लोगों के शामिल होने का दावा

परिवर्तन महारैली की तैयारी में जुटी BJP

प्रधानमंत्री की दो जनवरी की परिवर्तन महारैली की तैयारी में जुटी बीजेपी ने लोगों से संपर्क साधा और जुलूस निकालकर सफलता का आह्वान किया. जनपथ मार्केट, हजरतगंज, जीपीओ और कैपिटल तिराहा होते हुए बीजेपी नेताओं ने जुलूस की शक्ल में आस-पास के क्षेत्रों में जाकर लोगों से रैली में आने का अनुरोध किया.

सुरक्षा को लेकर पुलिस ने शुरू कर दी तैयारी

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल, बीजेपी राष्ट्रीय कार्यपरिषद के सदस्य व पूर्व सांसद बृजेश पाठक ने इसकी अगुवाई की. इधर, प्रधानमंत्री की रैली के मद्देनजर प्रशासन भी सतर्क हो गया है. सुरक्षा को लेकर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है. अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) दलजीत सिंह चौधरी ने रैली की तैयारियों को लेकर प्रारंभिक समीक्षा कर ली है.

पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ रामकुमार के मुताबिक, रैली की सफलता के लिए पांच पुलिस अधीक्षक, 10 अपर पुलिस अधीक्षक, 20 पुलिस उपाधीक्षक, 125 उपनिरीक्षक, 60 महिला पुलिस उपनिरीक्षक, 12 यातयात निरीक्षक, 40 उपनिरीक्षक यातायात, 250 आरक्षी यातायात, 20 कंपनी आरएएफ और सीएपीएफ के साथ आठ कंपनी पीएसी आवंटित की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
'चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछली', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हिंदू धर्म सेना का दावा
'चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछली', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हिंदू धर्म सेना का दावा
गाजियाबाद में हॉर्न बजाने पर आरोपी ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस के पैरों में गिरकर मांगा न्याय
गाजियाबाद में हॉर्न बजाने पर आरोपी ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस के पैरों में गिरकर मांगा न्याय
दिल्ली में भू-माफियाओं पर DDA का बड़ा एक्शन, बिना नोटिस चलेगा बुलडोजर, FIR के साथ वसूली भी होगी
दिल्ली में भू-माफियाओं पर DDA का बड़ा एक्शन, बिना नोटिस चलेगा बुलडोजर, FIR के साथ वसूली भी होगी

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget