एक्सप्लोरर

वाराणसी में ‘प्रवासी भारतीय दिवस’का आगाज, कुंभ स्नान और गणतंत्र दिवस परेड में भी शामिल होंगे विदेशी मेहमान

योगी सरकार एनआरआई मेहमानों को प्रयागराज में कुंभ मेला और 26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड भी दिखाएगी. प्रवासी दिवस के बाद अतिथियों को 24 जनवरी को कुंभ मेला ले जाया जाएगा.

वाराणसी: वाराणसी में आज से प्रवासी भारतीय दिवस का आगाज हो गया. विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप जलाकर इसकी शुरूआत की. इस बार का प्रवासी भारतीय दिवस बहुत खास होने वाला है क्योंकि गंगा आरती से लेकर कुंभ स्नान को भी इस बार एनआरआई मेहमानों के खास पैकेज टूर में शामिल किया गया है. यह आयोजन 21-23 जनवरी तक चलेगा.

योगी सरकार एनआरआई मेहमानों को प्रयागराज में कुंभ मेला और 26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड भी दिखाएगी. प्रवासी दिवस के बाद अतिथियों को 24 जनवरी को कुंभ मेला ले जाया जाएगा. वहां पर टेंट सिटी का भी निर्माण किया गया है.

 21 से 23 जनवरी तक आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस में पांच हजार से ज्यादा प्रवासी भारतीय शामिल होने आए है. इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रवासी भारतीयों को सम्मानित भी करेंगे. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 22 जनवरी को इस कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं. इसका उद्धाटन ट्रेड फैसिलिटी सेंटर में हुआ. यहां पीएमओ से लेकर एनआरआईए विदेश और कई अन्य मंत्रालयों के अस्थाई कार्यालय भी खोले गए हैं.

2003 में हुई थी शुरुआत

महत्वपूर्ण है कि प्रवासी भारतीय दिवस की शुरुआत 2003 में हुई थी और हमेशा से यह 9 जनवरी को आयोजित होता रहा क्योंकि यह महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने की तारीख है.

प्रवासियों के लिए 42 एकड़ एरिया में 3000 खूबसूरत कॉटेज बनाए गए हैं जहां फाइव स्टार होटल जैसी सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं. छह ब्लाक में अलग-अलग फूड कोर्ट बनाए गए हैं यहां कॉन्टिनेंटल, चाइनीज और भारत के सभी राज्यों के खास व्यंजनों के अलावा बनारसी स्टॉल भी लगे हैं.

सम्मेलन स्थल पर फिल्म जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी, पद्म भूषण पं. छन्नूलाल मिश्र, मनोज तिवारी के अलावा छात्र-छात्राएं अलग-अलग देशों की संस्कृति और वेशभूषा के अनुसार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे.

बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि प्रवासी भारतीयों के आग्रह पर ही तारीखों में तब्दीली की गई है क्योंकि कई लोग कुंभ मेले में दर्शन और स्नान करना चाहते थे. साथ ही अनेक लोगों ने गणतंत्र दिवस देखने की भी इच्छा जताई थी. ये आयोजन पहले 9 जनवरी को होने वाला था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: कांवड़ यात्रा मार्ग पर बंद हों मांस-मदिरा की दुकान, करौली शंकर महादेव सरकार से मांग
हरिद्वार: कांवड़ यात्रा मार्ग पर बंद हों मांस-मदिरा की दुकान, करौली शंकर महादेव सरकार से मांग
Patna News: मुख्य सचिव ने की पटना मेट्रो रेल परियोजना की समीक्षा, कई रूटों पर मेट्रो चलाने के लिए गए निर्णय
मुख्य सचिव ने की पटना मेट्रो रेल परियोजना की समीक्षा, कई रूटों पर मेट्रो चलाने के लिए गए निर्णय
'जबरन थोपी जा रही RSS की विचारधारा', मॉडल स्कूलों के भगवा रंग में रगने के फैसले पर RJD
'जबरन थोपी जा रही RSS की विचारधारा', मॉडल स्कूलों के भगवा रंग में रगने के फैसले पर RJD
Delhi Traffic Advisory: आज किसानों के प्रदर्शन के बीच बदलेगा दिल्ली का ट्रैफिक, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने से पहले जरूर पढ़ें अपडेट
आज किसानों के प्रदर्शन के बीच बदलेगा दिल्ली का ट्रैफिक, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने से पहले जरूर पढ़ें अपडेट

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget