एक्सप्लोरर

यूपी: बरेली में मजदूरों और कामगारों को रोजगार देने के लिए लॉन्च किया गया पोर्टल, निशुल्क होगा रजिस्ट्रेशन

उत्तर प्रदेश के बरेली में मजदूरों को सही काम और उसका सही दाम मिल सके इसके लिए सीएलसी पोर्टल लॉन्च किया गया है. जिला प्रशासन सभी कामगारों की रेट लिस्ट भी तय करने जा रहा है जिससे सभी को लाभ मिलेगा.

बरेली: प्रवासी मजदूरों व कामगारों को अब रोजगार की दिक्कत नहीं होगी. बरेली के डीएम और सीडीओ ने मजदूरों और कामगारों को रोजगार देने के लिए शहरी आजीविका केंद्र पोर्टल लॉन्च किया है. इस पोर्टल के जरिए कोई भी बेरोजगार व्यक्ति इस पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेगा. इस पोर्टल के जरिए स्किल्ड और अनस्किल्ड दोनों तरह के लोगों को रोजगार का सुनहरा अवसर मिलेगा. विकास भवन में शुक्रवार को डीएम और सीडीओ ने इस पोर्टल की शुरुआत की.

निशुल्क होगा रजिस्ट्रेशन दरअसल, प्रवासी मजदूरों के लिए इस समय रोजगार उपलब्ध कराना सरकार और जिला प्रसासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. ऐसे में मजदूरों को सही काम और उसका सही दाम मिल सके इसके लिए सीएलसी पोर्टल लॉन्च किया है. इस पोर्टल के जरिए इलेक्ट्रीशियन, ब्यूटीशियन, कारपेंटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, नर्सिंग स्टाफ, फिजियोथैरेपिस्ट, राज मिस्त्री, मजदूर, पेंटर, प्लम्बर इत्यादि सभी लोगों का रजिस्ट्रेशन निशुल्क होगा.

प्रवासी मजदूरो को मिलेगा फायदा रजिस्ट्रेशन के बाद आम जनता से लेकर बड़े और छोटे उधोग चलाने वाले लोगों को आसानी से जरूरत के हिसाब से कामगार मिल सकेंगे. इसके अलावा जिला प्रशासन सभी कामगारों की रेट लिस्ट भी तय करने जा रहा है जिससे आम जनता से लेकर सभी को इसका फायदा मिल सकेगा. पोर्टल पर जाकर लोग अपनी जरूरत के हिसाब से कामगारों को देख सकेंगे और उनको फोन करके अपने घर काम पर बुला सकेंगे. प्रशासन की इस पहल से बेरोजगारों, कामगारों, प्रवासी मजदूरो को फायदा मिलेगा और लोगों को अपने गांव, शहर, प्रदेश को छोड़कर दूसरे प्रदेशो में नही जाना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें:

कोरोना के खतरे का असर: उत्तराखंड से दिल्ली और मुंबई जाने वाली डाक सेवाओं पर रोक

साइबर अपराध को रेकने के लिए बरेली में खुला रेंज का पहला साइबर क्राइम थाना, स्पेशल टीम रखेगी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: 3 बच्चों की मां को बंधक बनाकर हैवानियत, जंजीरों से बांधकर पीटा, बेटे को बेचने की धमकी देकर रेप
लखनऊ: 3 बच्चों की मां को बंधक बनाकर हैवानियत, जंजीरों से बांधकर पीटा, बेटे को बेचने की धमकी देकर रेप
बागपत: उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से बेहाल लोग, अधिकारियों पर बिफरे सांसद राजकुमार सांगवान
बागपत: उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से बेहाल लोग, अधिकारियों पर बिफरे सांसद राजकुमार सांगवान
जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चीफ ने NC पर साधा निशाना, कहा- 'ऐसे वापस नहीं होगा राज्य का दर्जा'
जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चीफ ने NC पर साधा निशाना, कहा- 'ऐसे वापस नहीं होगा राज्य का दर्जा'
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget