एक्सप्लोरर

कानपुरः लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस पर बदमाशों ने किया हमला, 7 घायल

देशभर में कई इलाकों से लॉकडाउन के दौरान पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले की खबरें आती रही हैं. कानपुर में भी कुछ बदमाशों ने पुलिस पर हमला किया.

कानपुर देहात में रसूलाबाद थानाक्षेत्र के तुलसीनगर में रविवार को कुख्यात हिस्ट्रीशीटर के नेतृत्व में किये गये भीड के हमले में एक वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर और दो महिला कांस्टेबल सहित सात पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. पुलिस टीम लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित करने गयी थी.

कानपुर देहात के अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मी लॉकडाउन का पालन कराने गये थे. इस दौरान वहां मौजूद भीड ने उन्हें डंडों से पीट दिया. पुलिसकर्मी किसी तरह हमलावरों से बचकर वहां से निकल सके. कुमार ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए रसूलाबाद थाने के वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह अपने सहयोगियों के साथ गश्त पर थे.

हिस्ट्रीशीटरों ने किया हमला

पुलिस ने बिना मास्क लगाये कई लोगों को पकडा, जिनमें कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सरमन सिंह, तिरान सिंह, बलवान सिंह शामिल थे. एएसपी ने बताया कि उन्होंने पुलिस के साथ हाथापाई की और डंडों से उनकी पिटाई कर दी. पुलिसकर्मियों को जान बचाने के लिए वहां से भागना पडा. हमलावरों ने पुलिस पर पथराव भी किया.

घटना के बाद जब भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो हमलावर फरार हो चुके थे. घायल पुलिसकर्मियों के नाम सुखबीर सिंह (वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर), संजीव कुमार और उमेश शर्मा (सब इंस्पेक्टर), कांस्टेबल विनोद कुमार, अवनीश कुमार, जया यादव और दिव्या हैं.

रसूलाबाद थानाप्रभारी तुलसीराम पाण्डेय ने बताया कि सरमन सिंह, तिरान सिंह और बलवान सिंह सहित दो दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पाण्डेय ने बताया कि इस सिलसिले में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. उन्होंने बताया कि हमलावरों को पकडने के प्रयास जारी हैं.

ये भी पढ़ें

Lockdown तोड़ने से रोकने पर देश के कई हिस्सों में पुलिस पर हमला | Mathrubhumi

कोरोना नियमों में स्वास्थ्य मंत्रालय ने किए बड़े बदलाव, तीन दिन तक बुखार नहीं तो 10 दिन में होगी छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
मौलाना रशीदी के कांवड़ियों को 'आतंकी' कहने पर संत समाज का फूटा गुस्सा, माफी की मांग
मौलाना रशीदी के कांवड़ियों को 'आतंकी' कहने पर संत समाज का फूटा गुस्सा, माफी की मांग
रांची प्रोटेस्ट अपडेट: विधानसभा मार्च से पहले सरकार के बीच बातचीत को लेकर फंसा पेंच
रांची प्रोटेस्ट अपडेट: विधानसभा मार्च से पहले सरकार के बीच बातचीत को लेकर फंसा पेंच
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget