एक्सप्लोरर

19वें दौरे पर काशी में तीसरी बार फावड़ा चलाएंगे पीएम मोदी, पहली बार मंदिर के गेट तक पहुंचेगा काफिला

आठ मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी आएंगे. बताया जा रहा है कि इस बार वे वाराणसी को कई नई योजनाओं का तोहफा दे सकते हैं. पीएम यूपी में कुछ और जगहों पर भी जाएंगे.

वाराणसी: लोकसभा चुनावों की आहट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का 19वां दौरा करेंगे. यहां अपने पांच साल के कार्यकाल में पीएम दूसरी बार फावड़ा चलाएंगे. वे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का शिलान्यास और भूमि पूजन करेंगे. बीते दिनों सीएम योगी ने वाराणसी का दौरा कर इस कार्यक्रम के लिए जगह निर्धारित की थी. इस दौरे पर पहली बार यह होगा कि किसी पीएम का काफिला सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य द्वार तक पहुंचेगा.

इससे पहले पीएम मोदी ने साल 2014 में 8 नवम्बर की सुबह अस्सीघाट पर फावड़ा चलाकर पूरे देश में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी. इसके बाद साल 2017 में उन्होंने 23 सितंबर को ‘स्वच्छता ही सेवा’के लिए शाहंशाहपुर की मुसहर बस्ती में फावड़ा चलाकर दो गड्ढों वाले शौचालय निर्माण की शुरुआत की थी. यह भी संयोग ही है कि पीएम तीसरी बार 8 तारीख को ही फावड़ा चलाएंगे.

नकली ग्राहक बन कोठे पर पहुंचा भाई तो नौ साल बाद आजाद हुई बहन, मौसा ने ही बेच दिया था!

पाकिस्तान में आतंकी कैम्पों पर हुए एयर स्ट्राइक के बाद पहली बार पीएम काशी आ रहे हैं. इस दौरान वे श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में शीश नवाकर मिशन 2019 की कामयाबी के लिए आशीर्वाद लेंगे. उसके बाद मंदिर के निकट ही मिर्जापुर मठ की खाली कराई गई जमीन पर फावड़े चलाकर शिलान्यास और भूमि-पूजन करेंगे. इस दौरान वे विधि-विधान से पूजा-पाठ कर पांच शिलाओं को स्थापित करेंगे. इस जगह का चुनाव सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने पिछले वाराणसी दौरे पर किया था. भूमि पूजन के लिए खासतौर पर ऊं नम: शिवाय: लिखी ईंट तैयार की गई है.

19वें दौरे पर काशी में तीसरी बार फावड़ा चलाएंगे पीएम मोदी, पहली बार मंदिर के गेट तक पहुंचेगा काफिला

सीएम योगी ने इस पूरे समारोह के लिए प्रशासन को एक भव्य गेट बनाने का निर्देश भी दिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश भी दिया है कि जो भी मंदिर विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की सीमा में हैं, उन तक पहुंचने का सुगम रास्ता बनाया जाए ताकि पीएम कारीडोर निरिक्षण के दौरान इन मंदिरों का भी अवलोकन कर सकें.

यूपी में 74 से ज्यादा सीटें जीतेगी बीजेपी, अमेठी और आजमगढ़ भी जीतेंगे- योगी आदित्यनाथ

बता दें कि पीएम मोदी ड्रीम प्रोजेक्ट विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना का डीपीआर बनकर तैयार हो चुका है. इसके अनुसार मंदिर के सौदर्यीकरण और विस्तारीकरण के लिए लगभग 380 करोड़ रूपये खर्च होंगे. मंदिर का प्रवेशद्वार 50 फीट से ज़्यादा चौड़ा बनाया जाएगा ताकि श्रद्धालु मंदिर तक आसानी से पहुंच सकें. कॉरिडोर के दोनों तरफ यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को विकसित किया जाएगा.

19वें दौरे पर काशी में तीसरी बार फावड़ा चलाएंगे पीएम मोदी, पहली बार मंदिर के गेट तक पहुंचेगा काफिला

पीएम का यह दौरा अपने आप में एक और इतिहास बनाने जा रहा है. 8 मार्च की सुबह लगभग 8:30 बजे जब पीएम पहली बार अपने काफिले के साथ सीधे विश्वनाथ मंदिर के मुख्य गेट तक पहुंचेंगे. यह पहली बार होगा कि जब यहां तैयार हो चुके पक्के रास्ते से पीएम सीधे मुख्य गेट तक पहुंचेंगे. मंदिर में दर्शन पूजन के बाद भूमि पूजन और विश्वनाथ कॉरिडोर की आधारशिला रखने के कार्यक्रम संपन्न होगा.

19वें दौरे पर काशी में तीसरी बार फावड़ा चलाएंगे पीएम मोदी, पहली बार मंदिर के गेट तक पहुंचेगा काफिला

बता दें 39 हजार वर्गमीटर में ललिता घाट से लेकर विश्वनाथ मंदिर तक काशी विश्वनाथ कॉरिडोर डेवलप किया जा रहा है. इसमें यहां आने वाले भक्तों की जरूरत के हिसाब से सुविधाएं विकसित की जाएंगीं. साथ ही कॉरिडोर में लाइब्रेरी, म्यूजियम, अस्पताल भी तैयार किया जाएगा. इस कॉरिडोर के बन जाने के बाद एक किलोमीटर लंबे इस क्षेत्र से श्रद्धालु गंगा में स्नान करने के बाद आसानी से मंदिर तक दर्शन पूजन करने के लिए जा सकेंगे.

लखनऊ: ड्राई फ्रूट बेच रहे कश्मीरियों से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस
उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस
अहिल्यानगर: NEET में कम मार्क्स आने पर छात्रा अंकिता सांगले ने किया सुसाइड, लीक के पहले वाला पेपर अच्छा हुआ था
अहिल्यानगर: NEET में कम मार्क्स आने पर अंकिता सांगले ने दी जान, लीक के पहले वाला पेपर अच्छा हुआ था
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget