एक्सप्लोरर

पीएम मोदी आज वाराणसी को देंगे 557 करोड़ की सौगात, कल मिले थे बच्चों से, किया था स्टेशन का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने जन्मदिन के मौके पर काशी विश्वनाथ मंदिर में कमल के फूल चढ़ाये और दुग्धाभिषेक किया. मोदी ने बाबा विश्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की.

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने जन्मदिन के मौके पर काशी विश्वनाथ मंदिर में कमल के फूल चढ़ाये और दुग्धाभिषेक किया. मोदी ने बाबा विश्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की. विश्वनाथ मंदिर जाने से पहले प्रधानमंत्री ने काशी विद्यापीठ और काशी हिंदू विश्वविद्यालय के उन छात्रों से बातचीत की जो डीरेका में गरीब बच्चों को पढ़ाते हैं. प्रधानमंत्री ने मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का औचक दौरा किया और प्लेटफॉर्म एक पर कुछ समय बिताया. इसके बाद वह डीजल रेल कारखाना (डीरेका) के अतिथिगृह चले गये. मोदी ने नरूर गांव के एक प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से भी संवाद किया. मोदी ने बच्चों को जीवन में सफलता के मंत्र दिये. पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी ने किया अस्पतालों का दौरा, मरीजों को बांटे फल वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री ने नरउर स्थित प्राइमरी स्कूल में बच्चों से मुलाकात की और उनसे विभिन्न मामलों पर बात की. इस दौरान उन्होंने बच्चों से कहा कि वे निडर बनें और सवाल पूछने में कभी ना घबराएं. सवाल पूछेंगे, तभी सीखेंगे. मोदी ने बच्चों से विभिन्न विषयों पर बात की और उन्हें खेल की आवश्यकता के बारे में भी बताया. उन्होंने बच्चों से कहा कि खेल भी बहुत जरूरी है. जिंदगी में विभिन्न क्षमताओं को आत्मसात करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे हमेशा काम आती हैं. समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के झंडे पर हैं मुलायम और शिवपाल की फोटो, देखिए तस्वीरें अपने बीच प्रधानमंत्री को पाकर खुश नजर आ रहे बच्चों ने कहा कि मोदी काका ने उनसे कहा है कि ‘खेलोगे तो खिलोगे’. प्रधानमंत्री ने उन्हें मेहनत करके आगे बढ़ने की नसीहत दी और कहा कि जिंदगी में आने वाले परेशानियों से कभी ना घबराएं. इसके पूर्व, वाराणसी पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी की. मोदी आज काशी हिन्दू विश्वविद्यालय एम्फीथियेटर में 557 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget