एक्सप्लोरर

BJP की परिवर्तन महारैली में PM मोदी की 14 बड़ी बातें...

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए एसपी-बीएसपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले 14 सालों से विकास का वनवास हो गया है और केवल भारतीय जनता पार्टी बीजेपी ही इस वनवास को खत्म कर सकती है. रैली में जुटी अपार भीड़ से उत्साहित प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजनीतिक विश्लेषकों को इस भीड़ को देखने के बाद इस बारे में आकलन करने में बहुत मेहनत नहीं करनी पड़ेगी कि आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में किसकी जीत होगी. जानें BJP की परिवर्तन महारैली में PM मोदी की 14 बड़ी बातें...

BJP की परिवर्तन महारैली में PM मोदी की 14 बड़ी बातें...

1- BJP के वनवास की नहीं बल्कि यूपी के विकास की है बात

पीएम मोदी ने कहा, "कल टीवी देख रहा था. किसी को कहते सुना कि 14 साल बाद बीजेपी का वनवास खत्म होगा. पर, बात बीजेपी के वनवास की नहीं है. बात उत्तर प्रदेश के विकास की है, जिसका पिछले 14 सालों से वनवास हो गया है."

2- यूपी में विकास का 14 साल का वनवास खत्म करे जनता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास पिछले 14 साल से वनवास भोग रहा है और बीजेपी कार्यकर्ताओं को जनता को राहत दिलाने के लिये राज्य का आगामी विधानसभा चुनाव एक जिम्मेदारी के तौर पर लड़ना होगा. मोदी ने एक बार फिर ‘सबका साथ-सबका विकास’ का नारा बुलन्द करते हुए प्रदेश की जनता का आहवान किया कि वह जात-पात और अपने-पराये की भावना से उपर उठकर विकास के लिये बीजेपी को वोट दे.

3- मैं कहता हूं कालाधन हटाओ, वो कहते हैं मोदी हटाओ

मोदी ने भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ हुई नोटबंदी पर विरोधियों की एकजुटता पर वार करते हुए कहा, ‘‘आपने पिछले दिनों लगातार सुना और देखा होगा कि सारे विपक्षी दल एकजुट हो जाते हैं. आपने कभी एसपी बीएसपी को एक साथ देखा है. अगर सूरज निकलता है तो एसपी वाला कहेगा कि निकल रहा है, मगर बीएसपी वाला कहता है कि सूरज ढल रहा है. इतने साल के बाद एक मुद्दे पर दोनों इकट्ठे हो गये. दोनों मिलकर कह रहे हैं कि मोदी को हटाओ. मोदी कह रहा है कि नोट बदलो, कालाधन हटाओ. निर्णय जनता को करना है.’’

BJP की परिवर्तन महारैली में PM मोदी की 14 बड़ी बातें...

4- साफ-साफ नजर आ रहा यूपी में हवा का रुख

महारैली में उमड़े जनसैलाब से गदगद हुए मोदी ने कहा कि हवा का रुख साफ-साफ नजर आ रहा है. मुझे अपने पूरे जीवनकाल में इतनी बड़ी रैली सम्बोधित करने का सौभाग्य पहले कभी नहीं मिला. चुनाव का हिसाब-किताब लगाने वाले राजनीतिक पंडितों को यह रैली देखने के बाद अब मेहनत नहीं करनी पड़ेगी कि चुनाव में होने वाला क्या है.

5- 30 साल के बाद देश को मिली पूर्ण बहुमत की सरकार

प्रधानमंत्री ने कहा कि 14 साल के बाद फिर एक बार उत्तर प्रदेश की धरती पर विकास का नया अवसर आने का यह नजारा मैं देख रहा हूं. देश के प्रधानमंत्री के रूप में राजनीतिक दृष्टि से तो आपने मुझे यूपी से सांसद बनाया. इस उत्तर प्रदेश ने जी भरकर मेरी मदद की. उसके कारण 30 साल के बाद देश को पूर्ण बहुमत की सरकार मिली.

BJP की परिवर्तन महारैली में PM मोदी की 14 बड़ी बातें...

6- 'आधा-अधूरा नहीं बल्कि पूर्ण बहुमत'

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के लोगों को 'राजनीतिक समझ वाला' करार देते हुए उनसे प्रदेश में विकास के लिए बीजेपी को वोट देने की अपील की. साथ ही यह भी कहा कि बहुमत 'आधा-अधूरा नहीं, पूर्ण' दें.

7- विकास के लिए चुनाव में वोट दीजिये और देखिये कि यूपी बदलता है या नहीं

मोदी ने कहा, "जात-पात, अपने-पराये का खेल आप देख चुके हैं, सब सहन कर चुके हैं. एक बार जात-पात, अपने-पराये से ऊपर उठकर उत्तर प्रदेश के विकास के लिए चुनाव में वोट दीजिये और देखिये कि उत्तर प्रदेश बदलता है कि नहीं." उन्होंने प्रदेश में किसानों की हालत को दयनीय करार देते हुए इसके लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि बदलाव जरूरी है.

8- अखिलेश सरकार पर हीलाहवाली करने का आरोप

मोदी ने प्रदेश में गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कराने के मामले में प्रदेश सरकार पर हीलाहवाली करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है. वह पहले तो जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ती है और फिर किसानों को भड़काती है. दो दलों के बीच में राजनीति तो समझ में आती है लेकिन जनता के साथ राजनीति नहीं होनी चाहिये.

9- PM मोदी ने साधा मायावती पर निशाना

प्रधानमंत्री ने बीएसपी मुखिया मायावती का नाम लिये बगैर कहा कि राजनीति बहुत नीचे गिर चुकी है. हाल में आर्थिक कारोबार के लिये टेक्नालोजी के द्वारा रपयों के लेन-देन के लिये ‘भीम’ नामक मोबाइल एप्लीकेशन शुरू किया गया. भीम नाम इसलिये रखा क्योंकि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने आर्थिक चिंतन में महारत हासिल की थी. भारत का आर्थिक कारोबार भीम के नाम से चले तो किसी के पेट में चूहे क्यों दौड़ रहे हैं.

BJP की परिवर्तन महारैली में PM मोदी की 14 बड़ी बातें...

10- किसी को परिवार बचाना है तो किसी को पैसा

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ एसपी और विपक्षी दलों बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "किसी को परिवार बचाना है तो किसी को पैसा. एक हम (बीजेपी) ही हैं, जिसे उत्तर प्रदेश बचाना है. इसलिए बीजेपी को वोट दीजिये."

11- उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाना होगा. तभी देश आगे बढ़ेगा

पीएम मोदी ने कहा, "हम चाहते हैं हिन्दुस्तान आगे बढ़े, हिन्दुस्तान से गरीबी मिटे, निरक्षता मिटे, बीमारी खत्म हो. लेकिन, हिन्दुस्तान का यह सपना तब तक पूरा नहीं होगा, जब तक उत्तर प्रदेश से ये सारी कठिनाइयां दूर नहीं होगी. हिन्दुस्तान का सपना पूरा करने के लिए पहली शर्त यह है कि हमें उत्तर प्रदेश का भाग्य बदलना होगा. उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाना होगा. तभी देश आगे बढ़ेगा."

BJP की परिवर्तन महारैली में PM मोदी की 14 बड़ी बातें...

12- सिर्फ BJP ही प्रदेश को बचा सकती

मोदी ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश की जनता को तय करना है कि क्या पैसों को बचाने के लिये पूरी ताकत लगा रही पार्टी, परिवार में लिपटी और उलझी पार्टी आपका भाग्य बदल सकती है. उन्होंने कहा कि एकमात्र बीजेपी ही है जो प्रदेश को बचा सकती है. इसलिये मैं यहां के वासियों से कहने आया हूं कि परिवर्तन आधा-अधूरा मत करना. भारी बहुमत से आप बीजेपी को विजयी बनाएं.

13- वाजपेयी ने की लखनऊ की भी भरपूर सेवा

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की समझदार जनता जात-पात का प्रभाव और अपने-पराये का खेल बहुत सहन कर चुकी है. एक बार अपने-पराये और जात-पात से उठकर सिर्फ उत्तर प्रदेश के विकास के लिये वोट करिये और देखिये कि यूपी बदलता है या नहीं.

मोदी ने कई बार लखनऊ से सांसद रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि रात-दिन एक कर पूरे हिन्दुस्तान में भारतीय जनता पार्टी का वटवृक्ष तैयार करने वाले वाजपेयी ने लखनऊ की भी भरपूर सेवा की. यहां के प्रति उनका लगाव, इसके लिये कुछ करने का उनका अविरल प्रयास, आज भी लखनऊ में महसूस होता है.

14- अखिलेश सरकार ने नहीं किया बजट का सही उपयोग

पीएम मोदी ने कहा, जब से केंद्र सरकार बनी है तब से यूपी में एक लाख करोड़ रूपया खर्च करने के लिए मिला है. ढ़ाई साल में ढाई लाख करोड़ रूपया यूपी को मिला है. अगर उन पैसों का सही उपयोग हुआ होता तो यूपी कहां से कहां पहुंच गया होता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में होगा कैबिनेट विस्तार? फिर तेज हुई सुगबुगाहट, संगठन पर भी हो सकता है बड़ा ऐलान
यूपी में होगा कैबिनेट विस्तार? फिर तेज हुई सुगबुगाहट, संगठन पर भी हो सकता है बड़ा ऐलान
Sikar News: ओमान में हुए ड्रोन हमले में खंडेला के युवक की मौत, 4 दिन बाद गांव पहुंचा शव
सीकर: ओमान में हुए ड्रोन हमले में खंडेला के युवक की मौत, 4 दिन बाद गांव पहुंचा शव
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने की PM मोदी से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने की PM मोदी से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
Bharatpur News: नींद की झपकी ने बरपाया कहर! डिवाइडर से टकराकर पलटी स्लीपर बस, 7 यात्री घायल
भरतपुर: नींद की झपकी ने बरपाया कहर! डिवाइडर से टकराकर पलटी स्लीपर बस, 7 यात्री घायल

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget