एक्सप्लोरर

चुनाव से एक दिन पहले बिना कैराना गए ही मोदी बागपत से करेंगे अपने मन की बात

पीएम नरेंद्र मोदी दो दिनों के दौरे पर यूपी आ रहे हैं. इस दौरान वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के साथ-साथ आज़मगढ़ और बागपत भी जायेंगे. 26 मई को मोदी आज़मगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की नींव रखेंगे. ये हाईवे लखनऊ को ग़ाज़ीपुर से जोड़ेगा.

लखनऊ: पीएम नरेंद्र मोदी दो दिनों के दौरे पर यूपी आ रहे हैं. इस दौरान वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के साथ-साथ आज़मगढ़ और बागपत भी जायेंगे. 26 मई को मोदी आज़मगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की नींव रखेंगे. ये हाईवे लखनऊ को ग़ाज़ीपुर से जोड़ेगा.

340 किलोमीटर लंबी इस सड़क को बनाने में 12 हज़ार करोड़ रूपये ख़र्च होंगे. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बनाने का आइडिया तो वैसे मायावती का था लेकिन फ़ाइल बनने से पहले ही उनकी सरकार चली गई. फिर अखिलेश यादव ने इसे बनाने का फ़ैसला किया.

यूपी में पासपोर्ट वेरिफाई करने के लिए लाया गया मोबाइल एप

किसानों से जमीन लेने का काम भी शुरू हो गया लेकिन इसी बीच उनकी भी सरकार चली गई. योगी आदित्यनाथ को भी यूपी का सीएम बने साल भर हो गया है. अगले साल लोकसभा के चुनाव होने हैं. उसे पहले पीएम मोदी एक्सप्रेसवे के बहाने पूर्वांचल के लोगों को जोड़ने की जुगत में हैं.

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे यूपी के लखनऊ, बाराबंकी, फ़ैज़ाबाद, अंबेडकरनगर, अमेठी, सुल्तानपुर, आज़मगढ़, मऊ और ग़ाज़ीपुर से गुज़रेगा. पांच जगहों पर टोल बूथ बनेगा. तीन किलोमीटर हवाई पट्टी बनेगी. एक्सप्रेस बनाने वाली संस्था यूपीडा के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्था बताते हैं,"हमारी कोशिश होगी 36 महीनों में ये हाईवे बन कर तैयार हो जाए."

ताजमहल के बदरंग होने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- शायद आपको परवाह नहीं

26 मई की रात को पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी में बीजेपी के लोकल नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे. शहर के कुछ ख़ास लोगों से मिलने का भी उनका कार्यक्रम है. 27 मई को मोदी बागपत जाएंगे. यहां वे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे.

एक जून तक का डेडलाइन है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अगर इस तारीख़ तक उद्घाटन नहीं हुआ तो फिर इसे पब्लिक के लिए खोल दिया जाएगा. 135 किलोमीटर लंबी ये सड़क बागपत को नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, फ़रीदाबाद और सोनीपत से जोड़ती है.

पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी है दुनिया का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर, ये है वजह

इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से दो लाख गाड़ियों का बोझ कम हो जाएगा. बागपत में मोदी का भाषण भी होगा.

बग़ल के कैराना में अगले ही दिन लोकसभा का उप चुनाव है. बिना कैराना गए ही मोदी बागपत से अपने मन की बात कर लेंगे. मोदी जानते हैं यूपी के बिना दिल्ली सपना ही रह जाएगा. इसी लिए तो वे अभी से चुनावी मैदान पर गोटियां बिछाने लगे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget