एक्सप्लोरर

यूपी: बोर्ड परीक्षा में पास कराने को लेकर छात्रों के पास आ रही है फोन कॉल, अब कुशीनगर में छात्र से मांगे गए पैसे

यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्रों के पास कराने को लेकर फोन कॉल आने का सिलसिला जारी है. कुशीनगर जिले में एक छात्र के पास फोन आया कि नंबर बढ़वाने हो तो इस खाते में पैसा भेज दो.

कुशीनगर. यूपी बोर्ड परीक्षा में पास कराने के लिये छात्रों से फोन कॉल द्वारा पैसे मांगने के मामले सामने आ रहे हैं. एक ऐसा ही मामला प्रदेश के कुशीनगर जिले से सामने आया है. जानकारी के मुताबिक छात्र को फोन कर बोर्ड परीक्षा में नंबर कम होने का हवाला देते हुए उसे बढ़वाने के लिए 10 से 15 हजार रुपये की मांग करने की घटना सामने आई है. अभिभावकों की शिकायत पर नवजीवन इंटर कालेज पटहेरवा के प्रधानाचार्य ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है.

घटनाक्रम के अनुसार पटहेरवा थाना क्षेत्र के नारायनपुर राम सहाय के शिक्षक मुन्ना तिवारी व सिदुरिया निवासी समसुद्दीन के मोबाइल पर अंजान नंबर से फोन आया. अपना नाम सुजीत बताते हुए कहा कि आपकी बेटी आस्था तिवारी व आशिया के नंबर बहुत कम हैं. फोन करने वाले ने कहा कि खाता संख्या 20457916069 में तत्काल दस से पंद्रह हजार रुपये भेज दीजिये तो अस्सी प्रतिशत से ज्यादा नंबर दिलवा दूंगा. अभिभावकों ने प्रधानाचार्य बीके सिंह को इसकी जानकारी दी. उन्होंने पैसा भेजने से मना करते हुए इसकी शिकायत विभाग के उच्चाधिकारियों से की तथा तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है. प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिली है. मामले की जांच कराई जाएगी.

आजमगढ़ के दो छात्रों के पास आया था फोन यूपी के आजमगढ़ में दो छात्रों के पास एक ऐसी ही कॉल आई थी. पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार आजमगढ़ के मुकेरीगंज मुहल्ला निवासी व 12वीं के छात्र करूणेश सिंह ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बोर्ड के कर्मचारी के नाम पर उसके पास फोन आया. फोन करने वाले ने छात्र से कहा कि तुम्हारे गणित विषय में पांच नंबर कम है और तुम फेल हो जाओगे. इसके अलावा उसने कहा कि अगर तुम पास होना चाहते हो तो इस अकाउंट नंबर पर साढ़े तीन हजार रुपये भेज दो. मैं तुम्हारे नंबर बढ़ाकर पास करा दूंगा. छात्र द्वारा पूछे जाने पर कि पैसा कहां भेजा जाये. तब फोन करने वाले ने संदीप कुमार नाम से एसबीआई का खाता नंबर दिया.

ये भी पढ़ें.

UP Board Result 2020 कल आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, 56 लाख स्टूडेंट्स ने किया था आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर! दिल्ली में रात 8 बजे बंद हो जाएंगी दुकान; वीकेंड जाएगा सूखा?
शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर! दिल्ली में रात 8 बजे बंद हो जाएंगी दुकान; वीकेंड जाएगा सूखा?
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
'जब बचा रहेगा आका, तो पड़ता रहेगा डाका!', NTA के 47 अधिकारियों की बर्खास्तगी पर बोले अखिलेश यादव
'जब बचा रहेगा आका, तो पड़ता रहेगा डाका!', NTA के 47 अधिकारियों की बर्खास्तगी पर बोले अखिलेश यादव
धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS-IFS अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं; कई सचिव भी बदले
धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS-IFS अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं; कई सचिव भी बदले

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget