एक्सप्लोरर

Bihar Flood: पटना में पानी के साथ आए कचरों से फैल रही सड़ांध, बाढ़ से अब तक 40 की मौत

मौसम विभाग के मुताबिक, आज पटना में बारिश की संभावना नहीं है. राजधानी में पानी का जलस्तर भी घट रहा है, जो किसी बड़़ी राहत से कम नहीं है. हालांकि कई दिनों से पानी जमा होने की वजह से सड़ांध फैल रही है.

पटना: बिहार खासकर राजधानी पटना में बारिश के बाद बाढ़ से स्थिति गंभीर बनी हुई है. पिछले पांच दिनों से शहर में जल जमाव है. पानी के साथ आए कचरों से सड़ांध फैल गई है. निचले इलाके में तो कहीं-कहीं कमर तक पानी भरा है. अब महामारी फैलने का खतरा है. हजारों लोग बेघर हैं और उन्हें राहत शिविरों में रखा गया है.

जानमाल के नुकसान की बात करें तो बिहार में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि पटना वासियों को थोड़ी राहत जरूर मिली है. पटना में कल दोपहर से तेज बारिश नहीं हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज राजधानी में बारिश नहीं होगी. पानी का जलस्तर घट रहा है.

बाढ़-बारिश से सबसे ज्यादा 10 लोगों की मौत भागलपुर में हुई है. वहीं पटना में 4, गया में छह, कैमूर में चार, खगड़िया में तीन, भोजपुर में तीन, बेगुसराय में दो, नवादा, सीतामढ़ी, अरवल, बांका, कटिहार, पूर्णिया में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.

पटना में राज्यभर से आए छात्रों की संख्या अधिक है. बाढ़ में फंसे छात्रों को घर से निकालने का काम जारी है. राज्य सरकार खाना, दवा और अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हेलिकॉप्टर का सहारा ले रही है. साथ ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य विभाग की टीम लोगों को मदद पहुंचा रही है. कई सामाजिक संस्थाएं भी काफी सक्रिय हैं.

Bihar Flood: पटना में पानी के साथ आए कचरों से फैल रही सड़ांध, बाढ़ से अब तक 40 की मौत

एक्शन में केंद्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर आज नौ बजे केंद्रीय कैबिनेट सचिव और गृह सचिव के साथ बिहार के मुख्य सचिव और प्रधान सचिव आपदा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बचाव और राहत पर बात करेंगे. पीएम मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जल जमाव और बाढ़ को लेकर सोमवार को बात की थी.

Bihar Flood: पटना में पानी के साथ आए कचरों से फैल रही सड़ांध, बाढ़ से अब तक 40 की मौत

बाढ़ की वजह से आम और खास सब परेशान हैं. सोमवार को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और मशहूर गायिका शारदा सिन्हा को तीन दिनों बाद घर से निकाला गया.

सुशील मोदी का रेस्क्यू पटना के राजेंद्रनगर की सड़कों पर पानी भर जाने के बाद बीजेपी नेता सुशील मोदी तीन दिनों से अपने आवास पर फंसे हुए थे. सोमवार को एनडीआरएफ की टीम ने मोदी और उनके परिवार को घर से बाहर निकाला. इस दौरान पत्रकार उनसे बात करने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह बिना कुछ बोले निकल गए.

Bihar Flood: पटना में पानी के साथ आए कचरों से फैल रही सड़ांध, बाढ़ से अब तक 40 की मौत

बाढ़ पीड़ित बिहार में सत्तारूढ़ बीजेपी-जेडीयू सरकार को भयावह स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. उनका कहना है कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद राजधानी पटना में ड्रेनेज सिस्टम को ठीक नहीं किया गया है. विपक्षी पार्टियां भी सरकार को कठघरे में खड़ी कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प?
नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
बांकीपुर LIVE: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget