एक्सप्लोरर

पटना को किसने डुबोया, इसका पता लगाने को लेकर हो गया ‘विवाद’

पहले एक चिट्ठी सामने आती है जिसमें ये कहा गया कि पटना जलजमाव की जांच होगी. इसको लेकर कमेटी बनाई गई है, जो इस मामले से जुड़े अहम बिंदुओं पर जांच करेगी. इस तरह की किसी भी कमेटी बनने की खबर को सुशील मोदी खारिज कर देते हैं. बाद में नगर विकास मंत्री भी अपने बयान से पलट जाते हैं.

पटना: बिहार की राजधानी पटना को किसने डुबोया और इसके पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं, इसका पता लगाने में ही विवाद हो गया है. पहले बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा एक कमेटी गठित करते हैं लेकिन डिप्टी सीएम सुशील मोदी इस तरह की किसी कमेटी की बात को खारिज कर देते हैं. मामला यही खत्म नहीं होता. सुशील मोदी के बयान के बाद नगर विकास मंत्री भी यू टर्न ले लेते हैं और अपने ही आदेश को गलत बता देते हैं.

उधर जनता आज भी त्राहिमाम कर रही है. पटना के गोला रोड में कई मोहल्ले अब 12 दिन बाद भी पानी में डूबे हुए हैं. पानी घट तो रहा है लेकिन नाव अभी चल रही है. दशहरा बीत गया और दीवाली आने वाली है लेकिन पटना के लोगों की जिंदगी सांप, बिच्छू, मच्छरों और कीड़े-मकौड़ों के बीच किसी तरह बीत रही है.

दरअसल पहले ये बात सामने आई कि बिहार के नगर विकास मंत्री ने पटना में जलजमाव की वजह और उसके पीछे कौन दोषी हैं इसका पता लगाने के लिए तीन सदस्यों की कमेटी बनाई है. इस कमेटी को एक सप्ताह के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट देनी थी. इसको लेकर एक चिट्ठी भी सामने आई थी. इसमें जांच कमेटी पटना जलजमाव से जुड़े निम्मलिखित बिंदुओं पर जांच करती;

#पटना के किन क्षेत्रों में जल जमाव हुआ ? इसके लिए कौन इंजीनियर और पदाधिकारी जिम्मेदार हैं ? #सिस्टम में क्या गड़बड़ी थी, आखिर किन कारणों से पानी को नाला में डालने वाले संप हाउस चले या नहीं? #नालों की सफाई हुई या नहीं, कितने खर्च हुए ? #जल जमाव से निबटने के लिए पटना नगर निगम ने क्या तैयारी की थी? #नगर निगम के पास क्या संसाधन थे, क्या इसका उपयोग हुआ या नहीं. क्या जल जमाव से बचाने के लिए उपकरण की व्यवस्था थी, इसका उपयोग हुआ या नहीं? #संप हाउस पर काम करने वाले कर्मचारी ,अधिकारी और इंजीनियर तैनात थे या नहीं? #नमामी गंगे परियोजना से जल जमाव हुआ या नहीं ?

 हालांकि बाद में सुशील मोदी ने किसी भी जांच कमेटी को गलत बताया. उन्होंने कहा कि अभी तक कोई कमेटी नहीं बनी है. ये समाचार गलत है. वहीं अपने बयान से यू टर्न लेते हुए नगर विकास मंत्री ने कहा कि जल जमाव की जांच के लिए कोई कमेटी नहीं बनाई गई. 14 अक्टूबर को सीएम हाउस में इसको लेकर उच्चस्तरीय बैठक होगी. उसके बाद ही किसी तरह की जांच कमेटी बनेगी. जांच कमेटी में वैसे लोग शामिल नहीं होगें जिनके पास जल निकासी का जिम्मा था. मंत्री ने कहा, ‘’प्रपोज विभाग में बना लेकिन जब तक मुख्यमंत्री के यहां 14 अक्टूबर को उच्चस्तरीय बैठक होनी है, इसके बाद ही कोई कमेटी बनेगी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget