एक्सप्लोरर

बिहार: शिक्षा मंत्री के सामने पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के वीसी बोले- राज्य में पैसे पर बंट रही डिग्री, कॉलेजों में चलता है कट्टा

बिहार के कई विश्वविद्यालय में सेशन टाइम पर नहीं चलता है. इन विश्वविद्यालयों से तीन साल का ग्रैजुएशन करने में छात्रों को पांच साल से भी अधिक का समय लग जाता है. इन समस्याओं पर पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने नीतीश सरकार पर कई प्रश्न उठाए हैं.

पटना: राजधानी पटना स्थित पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर गुलाब चंद राम जयसवाल ने नीतीश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में डिग्री की बिक्री हो रही है. शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के कॉलेज कैम्पस में गोलीयां-कट्टा चलाया जाता है और पुलिस देखती रहती है. उन्होंने कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था में ऐसी गिरावट है कि यहां नकल नहीं रोका जा पा रहा है. ये बातें उन्होंने उस मंच पर कही जब वहां बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा मौजूद थे.

बिहार में एक अखबार से बात करते हुए राज्य की बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर उन्होंने अपना गुस्सा निकाला. वीसी गुलाब चंद राम जयसवाल ने कहा कि राज्य में सात साल तक ग़ायब रहने वाले छात्र भी पैसे देकर परीक्षा में शामिल हो जाते हैं. शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा के सामने वीसी ने कहा कि पैसा लेकर डिग्री देने से बिहार का सम्मान घटता है या बढ़ता है? उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बिहार को अगर आगे ले जाना है तो लिफाफा संस्कृति को खत्म करना होगा.

बीएड डिग्री बेचने वाली दुकानें खुल चुकी हैं

गुलाब चंद जयसवाल ने शिक्षा मंत्री के सामने कहा, ''मंत्री जी बैठे हैं लेकिन मुझे सच्चाई बोलने में कोई डर नहीं है. बिहार में बीएड की दुकानें खुल गयी हैं जहां 90 हज़ार में 90 पर्सेंट और 80 हज़ार में 80 पर्सेंट चल रहा है. बीएड कॉलेज की मनमानी पर रोक लगाने पर आंदोलन करवाया जा रहा है.'' वीसी ने कहा, ''मैंने अपने विश्वविद्यालय में ये सब बंद कर दिया है. मेरे ऊपर भी आरोप लगाए जा रहे हैं लेकिन मंत्री जी के सामने कह रहा हूं कि अगर कोई आरोप सिद्ध कर दे तो इस्तीफ़ा दे दूंगा.''

विद्यार्थियों को संपूर्ण शिक्षा देनी जरूरी 

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा, ''जबतक विद्यार्थियों को शारीरिक, मानसिक और चारित्रिक शिक्षा नहीं दी जाएगी तबतक उसका भौतिक विकास संभव नहीं है और जब तक ऐसा नहीं होगा तब तक छात्र संस्कारी नहीं हो सकते हैं. तब तक हम देश के युवा पीढ़ी का सही निर्माण नहीं कर सकते.''

दूसरी तरफ वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के वीसी देवी प्रसाद तिवारी ने कैमूर में एक कार्यक्रम के दौरान कह दिया कि बिहार में नकल रोकना संभव नहीं है. वीसी ने कहा कि सेशन रेगुलर करने के लिए राजभवन भी तत्पर है और हम भी तत्पर है और आपने देखा भी होगा कि इधर कई परीक्षाएं भी हुई हैं. हमारी कोशिश है कि अगले जून तक पिछले सभी कार्य को समाप्त कर सेशनन रेगुलर किया जाए.

उन्होंने कहा, ''कदाचार मुक्त परीक्षा बिहार के लिए बहुत ही चैलेंजिंग विषय है और इसपर कुछ कहना संभव नहीं है. आज की तारीख में तीन दिन में एक साल का कोर्स पूरा किया जाता है और जब ये सवाल उनसे किया गया कि ये कैसे संभव है तो इसपर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि बिहार में कदाचार कभी रोका नहीं जा सकता है.

यह भी पढ़ें-

नागरिकता संशोधन बिल को जेडीयू ने कैसे समर्थन दिया? जानिए- इनसाइड स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
टाइगर श्रॉफ हमला: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'देश के प्रधानमंत्री...'
टाइगर श्रॉफ हमला: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'देश के प्रधानमंत्री...'
ज्ञानेश कुमार के समर्थन में रामदास अठावले, CJP पर बोले- 'मुझे लगता है कि...'
ज्ञानेश कुमार के समर्थन में रामदास अठावले, CJP पर बोले- 'मुझे लगता है कि...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget