एक्सप्लोरर

यूपी: निजी स्कूलों ने बढ़ाई मनमानी फीस, कई शहरों में अभिभावकों का प्रदर्शन

लखनऊ: योगी सरकार अब प्राइवेट स्कूलों पर नकेल कसने की तैयारी में हैं. अप्रैल में प्राइवेट स्कूलों का नया सत्र शुरू होते ही राज्य के अलग-अलग हिस्सों से फीस को लेकर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी की खबरें आ रही हैं. योगी सरकार इसको लेकर गंभीर है.

स्कूल खुलते ही जैसे ही बच्चों के घरवालों के पास महीने की फीस रसीद आ रही है, उनके होश उड़ गए हैं. ABP न्यूज नोएडा में प्रीति शर्मा के घर पहुंचे. इनकी बेटी खुशी सातवीं और बेटा धैर्य तीसरी क्लास में पढ़ता है. नए सत्र में डेढ़ लाख रुपये खर्च हो गए.  स्कूल न सिर्फ बढ़ी हुई फीस भरने का दबाव बना रहे हैं, बल्कि सवाल जवाब करने वालों के बच्चों को स्कूल से निकालने तक की जुर्रत कर रहे हैं.

गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम में सेंट् टेरेसा स्कूल ने दो बच्चियों को स्कूल ने निकाल दिया और स्पीड पोस्ट से टीसी भेज दी गई. मामला बढने पर डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं. गाजियाबाद और नोएडा ही नहीं इलाहाबाद, कानपुर और वाराणसी के प्राइवेट स्कूलों का भी यही हाल है.

यूपी: निजी स्कूलों ने बढ़ाई मनमानी फीस, कई शहरों में अभिभावकों का प्रदर्शन

स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कई शहरों में अभिभावक सड़कों पर उतर आए हैं. योगी सरकार भी स्कूलों पर नकले कसने की तैयारी कर रही है. योगी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की और मनमानी वसूली पर रोक लगाने के लिए गाइडलाइंस बनाने के निर्देश दिए हैं.

योगी सरकार ने फीस को लेकर मनमानी पर शिक्षा विभाग अधिकारियों को नीति बनाने के आदेश दिए हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ रात करीब बारह बजे तक मीटिंग की है. अगर प्राइवेट स्कूलों की फीस को नियंत्रण में रखने का कानून बन जाता है तो ऐसा करने वाला ये देश का छठा राज्य होगा. राजस्थान, तमिलनाडु, दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात में फीस की सीमा तय की जा चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget