एक्सप्लोरर

दूल्हन ने जैसे ही डाली वरमाला, हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, मासूम की मौत

लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि सगाई की रस्म पूरी होते ही हर्ष फायरिंग में निशाना चूकने से यह वारदात हुई, जबकि दूल्हे पक्ष के लोगों का आरोप है कि इसमें दूल्हे को निशाना बनाया गया था और एक नहीं बल्कि तीन राउंड फायरिंग की गई थी.

इलाहाबाद : इलाहाबाद में आज एक सगाई समारोह में हुई फायरिंग में पांच साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि गोली लगने से दो लोग ज़ख़्मी हो गए. घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. लड़की पक्ष के एक युवक ने उस वक्त फायरिंग की, जब दूल्हन ने दूल्हे के गले में माला डाली थी. यह घटना हर्ष फायरिंग में लापरवाही से हुई या फिर कुछ लोगों को निशाना बनाकर जानबूझकर गोली चलाई गई, फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है.

दूल्हा-दूल्हन पक्ष के लोग लगा रहे हैं अलग-अलग आरोप

लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि सगाई की रस्म पूरी होते ही हर्ष फायरिंग में निशाना चूकने से यह वारदात हुई, जबकि दूल्हे पक्ष के लोगों का आरोप है कि इसमें दूल्हे को निशाना बनाया गया था और एक नहीं बल्कि तीन राउंड फायरिंग की गई थी. बहरहाल फायरिंग करने वाला युवक घटना के बाद से फरार है. चर्चा यह भी है कि फायरिंग करने वाला शख्स इस रिश्ते से खुश नहीं था और वह रिश्ते को किसी कीमत पर तोड़कर खुद ही लड़की से शादी करना चाहता था.

दूल्हन ने जैसे ही डाली वरमाला, हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, मासूम की मौत

ख़ुशी के मौके को मातम में बदलने वाली यह सनसनीखेज वारदात इलाहाबाद शहर से तकरीबन चालीस किलोमीटर दूर सोरांव इलाके के रंगपुरा गांव की है. यहां पुलिस के सिपाही नवजीत सरोज की बेटी की सगाई थी. शाम को सगाई की रस्म पूरी होते ही नियाज नाम के शख्स ने राइफल से फायरिंग की थी.

फायरिंग में दूल्हे के भाई संदीप और चचेरे भाई को लगी गोली

फायरिंग में दूल्हे के भाई संदीप और चचेरे भाई राहुल के साथ ही एक रिश्तेदार के पांच साल के बेटे करण को गोली लगी. इलाज के दौरान पांच साल के बच्चे करण की मौत हो गई. संदीप को मामूली छर्रे लगे थे, जबकि राहुल की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस का कहना है कि वह इस मामले में छानबीन कर रही है. तफ्तीश के बाद ही फायरिंग की वजह का सही पता चल सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget