एक्सप्लोरर

राजभर ने साधा गिरिराज सिंह पर निशाना, कहा- वो जिस रोड पर चलते हैं, उसको क्या उनके दादा ने बनाया है?

राजभर यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, 'इनके पास तो कोई काम नहीं है. जनता का दिमाग भटकाने के लिए ये नाम बदलने का बहाना करते रहते हैं. अगर हिम्मत हो तो लाल किला का नाम बदल दें. या उसको गिरा दें.'

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला बोला है. राजभर की नाराजगी गिरिराज सिंह के उस बयान को लेकर है जिसमें उन्होंने कहा था कि बिहार सहित पूरे देश में मुगलों से जुड़े नाम बदलने चाहिए. राजभर ने तंज कसते हुए कहा, ''जो बिहार वाले नेता बयान दे रहे हैं, वो जिस रोड पर चलते हैं, उसको उनके दादा ने बनवाया है? उन्होंने कहा,' जीटी रोड शेर शाह सूरी ने बनाया है. वो (गिरिराज सिंह) एक सड़क बनाकर दिखा दें. बयान देना अलग बात है."

राजभर यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, 'इनके पास तो कोई काम नहीं है. जनता का दिमाग भटकाने के लिए ये नाम बदलने का बहाना करते रहते हैं. अगर हिम्मत हो तो लाल किला का नाम बदल दें. या उसको गिरा दें.'

बता दें कि गिरिराज सिंह ने एक अन्य बयान में बिहार के अकबरपुर का नाम बदलने को लेकर कहा था, ''खिलजी ने बिहार को लूटा लेकिन बख्तियारपुर का नाम उसी के नाम पर रख दिया गया. बिहार के अकबरपुर के साथ-साथ करीब 100 जगहों के नाम बदले गए. सीएम योगी ने अच्छा कदम उठाया है. मैं मांग करूंगा की बिहार के साथ-साथ पूरे देश में मुगल से जुड़े नामों को बदला जाए.''

1 अक्टूबर को भी गिरिराज सिंह ने विवादित बयान दिया था और कहा था जिस दिन हिंदुओं का खून खौलेगा काशी, मथुरा और अयोध्या तीनों ले लेंगे. उन्होंने कहा था कि मथुरा में श्री कृष्ण, काशी में भगवान शिव और अयोध्या में श्री राम कराह रहे हैं. मथुरा के बाजना में ओएनजीसी के कार्यक्रम में उन्होंने ये बातें कहीं थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून पर बैन, आदेश जारी
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget