एक्सप्लोरर

इलाहाबाद में भी हो सकता है नोएडा जैसा हादसा, मानकों की अनदेखी कर खुलेआम बन रही हैं बिल्डिंग्स

इलाहाबाद में भी सरकारी अमले की लापरवाही और उसकी मिलीभगत से जगह-जगह मानकों की अनदेखी कर बड़ी-बड़ी इमारतें तैयार की जा रही हैं. साल 2007 में कुंभ मेले के दौरान शहर में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से सात लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा कई छोटे हादसे भी हो चुके हैं.

इलाहाबाद : ये कहना पूरी तरह से गलत नहीं होगा कि संगम के शहर इलाहाबाद में भी नोएडा की तरह निर्माणाधीन बिल्डिंग्स गिरने जैसा खौफनाक हादसा हो सकता है. इलाहाबाद में भी सरकारी अमले की लापरवाही और उसकी मिलीभगत से जगह-जगह मानकों की अनदेखी कर बड़ी-बड़ी इमारतें तैयार की जा रही हैं. साल 2007 में कुंभ मेले के दौरान शहर में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से सात लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा कई छोटे हादसे भी हो चुके हैं. इन सबके बावजूद इलाहाबाद में अवैध और मानकों की अनदेखी कर खुलेआम निर्माण किए जाते हैं.

शाहबेरी हादसा: सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश, अब तक निकाले जा चुके हैं चार लोगों के शव

सिविल लाइंस में तो ऐसे निर्माणाधीन बिल्डिंग्स की भरमार है

हैरत की बात यह है कि जिस विकास प्राधिकरण पर अवैध और मानकों के खिलाफ बन रहे निर्माण को रोकने की ज़िम्मेदारी है, उसकी नाक के नीचे ही ऐसी कामर्शियल तमाम बिल्डिंग्स बनकर तैयार हो गईं हैं, जिनमे पार्किंग तक नहीं है. शहर के सबसे पाश इलाके सिविल लाइंस में तो ऐसे निर्माणाधीन बिल्डिंग्स की भरमार है. नोएडा के हादसे के बाद इलाहाबाद के अफसरों की नींद तो टूटी है और वह मानीटरिंग करने और जांच के बाद सख्त कदम उठाए जाने के दावे भी कर रहे हैं, लेकिन कड़वी हकीकत यह है कि यह दावे हमेशा बयानबाजी से आगे नहीं बढ़ पाते हैं.

हमीरपुर: नाबालिग बेटी को मिली प्रेमी से फोन पर बात करने की खौफनाक सजा, पिता ने छीन लीं सांसे

साल 2007 में कुंभ मेले के दौरान एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का पिछला हिस्सा गिर गया था

इलाहाबाद में साल 2007 में कुंभ मेले के दौरान जनवरी महीने में सिविल लाइंस इलाके में जल्दबाजी में तैयार की जा रही एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का पिछला हिस्सा गिर गया था. बिल्डिंग गिरने से उसके निचले हिस्से में रह रहे सात मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि दो दर्जन से ज़्यादा लोग गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गए थे. हादसे के बाद जमकर कोहराम मचा था और बिल्डर और ठेकेदार को जेल भेज दिया गया था.

जिस जगह यह हादसा हुआ था, वहां से विकास प्राधिकरण के दफ्तर की दूरी महज चार सौ मीटर है. जिस जगह हादसा हुआ था, उसके अगल बगल तमाम बिल्डिंग्स या तो बनकर तैयार हो गईं हैं या फिर निर्माणाधीन हैं. जाहिर है यह काम सरकारी अमले की मिलीभगत के बिना मुमकिन नहीं है. ऐसे में कहा जा सकता है कि नोएडा जैसा हादसा इलाहाबाद में भी हो सकता है.

RTI में हुआ खुलासा, पीएम मोदी के गोद लिए हुए गांवों में उनकी सांसद निधि से नहीं खर्च हुआ एक भी पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget