एक्सप्लोरर

NDA में टूट: कुशवाहा के इस्तीफे का नहीं होगा असर, बिहार की सभी 40 सीटें जीतेंगे: बीजेपी

बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि राजनीति धीरज का विषय है और जब मनुष्य धैर्य खोता है तो उसका विवेक मर जाता है. उपेंद्र कुशवाहा ने जो सवाल उठाए हैं वो बेबुनियाद हैं.

नई दिल्ली: बिहार में एनडीए टूट गई है. आखिरकार आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. सीट बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे कुशवाहा ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी लोगों की उम्मीदों पर खड़े नहीं उतरे. इसके साथ ही उन्होंने बिहार की नीतीश कुमार की सरकार को भी जम कर कोसा.

अब बीजेपी ने कुशवाहा पर पलटवार किया है. बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि राजनीति धीरज का विषय है और जब मनुष्य धैर्य खोता है तो उसका विवेक मर जाता है. उपेंद्र कुशवाहा ने जो सवाल उठाए हैं वो बेबुनियाद हैं. एनडीए ने धरातल पर क्रांतिकारी काम किया है.

NDA में टूट: कुशवाहा के इस्तीफे का नहीं होगा असर, बिहार की सभी 40 सीटें जीतेंगे: बीजेपी

निखिल आनंद ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार ने सोशल जस्टिस के क्षेत्र में काफी अच्छा काम किया है. बीजेपी ने लोकतांत्रिक तरीके से एनडीए के घटक दलों के साथ गाड़ी आगे बढ़ाई है. पीएम नरेंद्र मोदी ने साढ़े चार सालों में कुशल नेतृत्व दिया है. उपेंद्र कुशवाहा साढ़े चार साल की सरकार में हमारे सहयोगी रहे हैं इसलिए अब उन्हें इसपर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है.

मोदी कैबिनेट से इस्तीफे के बाद उपेंद्र कुशवाहा बोले- अच्छे दिन नहीं आए, उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे PM

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि कुशवाहा तेजस्वी याव का झंडा-झोला उठाना चाहते हैं. कुशवाहा ने एनडीए के साढ़े चार सालों के काम पर उंगली उठाकर अपनी क्रेडिबिलिटी को सवालों के घेरे में ला दिया हौ. उनके एनडीए से जाने का एनडीए पर कोई असर नहीं पड़ेगा. नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम बिहार की सभी 40 सीटें जीतेंगे. चलती ट्रेन से जो कूदेगा उसकी सिर्फ जान जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ हमला मामले में CM फडणवीस की दो टूक, 'अपराधी कहीं भी छुप जाएं...'
टाइगर श्रॉफ हमला मामले में CM फडणवीस की दो टूक, 'अपराधी कहीं भी छुप जाएं...'
दिल्ली में यूथ कांग्रेस करेगी 'डिजिटल रावण दहन', दशहरे से राजनीतिक संदेश देने की कोशिश
दिल्ली में यूथ कांग्रेस करेगी 'डिजिटल रावण दहन', दशहरे से राजनीतिक संदेश देने की कोशिश
सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
'माता-पिता को घसीटा जाना शर्मनाक', IIT के साहिल वाकोडे मामले पर भड़के शरद गुट के नेता
'माता-पिता को घसीटा जाना शर्मनाक', साहिल वाकोडे मामले पर भड़के शरद गुट के नेता

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget