एक्सप्लोरर

बिहार में NDA के सर्वमान्य नेता हैं नीतीश कुमार- केसी त्यागी

संजय पासवान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केसी त्यागी ने कहा कि ये बयान गठबंधन को कमजोर करने वाला है. संजय पासवान को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए. केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार ही बिहार में एनडीए के सर्वमान्य नेता हैं.

नई दिल्ली: बिहार बीजेपी के एमएलसी संजय पासवान के बयान पर जेडीयू के नेता कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. संजय पासवान ने कहा था कि नीतीश कुमार को अब बीजेपी के लिए सीएम की कुर्सी छोड़ देनी चाहिए और केंद्र में जाकर जिम्मेदारी संभालनी चाहिए. इसपर जेडीयू के सीनियर नेता और महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि संजय पासवान को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था. ये बयान गठबंधन को असहज करने वाला है. वहीं जेडीयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि हमें किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है.

केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में एनडीए के सर्वमान्य नेता हैं. उनका नेतृत्व तय है और गठबंधन के सभी दलों ने उसे माना है. जेडीयू नेता ने कहा कि जब लोकसभा चुनाव में देशभर में एनडीए का सर्वमान्य नेता माना गया तभी ये तय हो गया था कि बिहार में नीतीश कुमार एनडीए के नेता होंगे.

उधर संजय पासवान के बयान पर बीजेपी के किसी नेता की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. आज जब बिहार बीजेपी के अध्यक्ष नित्यानंद राय से संजय पासवान के बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे अनसुना कर दिया.

बिहार में बीजेपी का सीएम बने, संजय पासवान के इस बयान पर जेडीयू ने बीजेपी से मांगी सफाई

अभी जेडीयू और बीजेपी मिलकर सरकार चला रही है. लोकसभा चुनाव भी दोनों पार्टियों ने मिलकर रहा और नतीजे शानदार रहे. नीतीश कुमार की पार्टी ने 16 तो वहीं बीजेपी ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की. अब अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं. दोनों पार्टियों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. अब ऐसे समय में संजय पासवान के इस बयान ने जेडीयू और बीजेपी के बीच खटपट की चर्चाओं को हवा दे दी है.

कुछ महीने पहले बिहार में बाढ़ का जायदा लेने के लिए नीतीश कुमार दरभंगा पहुंचे थे. वहां उन्होंने आरजेडी के सीनियर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के घर जाकर चाय पी और नाश्ता किया. इसके बाद बिहार में सियासी अटकलों का दौर शुरू हो गया. कई तरह की बातें होने लगी. यहां तक कहा जाने लगा कि एक बार फिर आरजेडी और जेडीयू का गठबंधन हो सकता है. इस दौरान आरजेडी का रुख भी नीतीश कुमार पर नरम ही था. माहौल को देखते हुए बिहार बीजेपी के सीनियर नेता और राज्य के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ये एलान कर दिया कि नीतीश कुमार ही 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए का चेहरा होंगे.

यहां ये भूलना नहीं चाहिए कि आरजेडी के कई नेता नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने का न्यौता दे चुके हैं. आरजेडी के रघुवंश प्रसाद सिंह और शिवानंद तिवारी उन्हीं नेताओं में से एक हैं. हालांकि जेडीयू इस न्यौते को पूरी तरह से खारिज करती रही है. हालांकि विधानसभा चुनाव होने में अभी एक साल बाकी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
Kota News: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
कोटा: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे
देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget