एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार के मुरीद हुए बिल गेट्स, कहा- सोचा नहीं था कि जलवायु परिवर्तन पर बात होगी

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने पिछले दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. जिसके बाद उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि जलवायु परिवर्तन को कम करने के तरीके मुझे पटना में सुनने को मिलेंगे, मैंने ऐसा सोचा भी नहीं था.

नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चकित कर दिया है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर नीतीश कुमार ने क्या ऐसा कर दिया जिससे दुनिया के इस अमीर शख्स भी मुरीद हो गए. दरअसल, जलवायु परिवर्तन को लेकर नीतीश कुमार काफी चिंतित रहे हैं. इसी मुद्दे पर मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के फाउंडर बिल गेट्स ने नीतीश कुमार की तारीफ की है.

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन को कम करने के तरीके मुझे पटना में सुनने को मिलेंगे, मैंने ऐसा सोचा भी नहीं था. एक अखबार के कार्यक्रम में बिल गेट्स ने कहा कि वो नीतीश कुमार से मिले और दस वर्षों से उन्हें जानते हैं. बिहार सरकार के सूचना विभाग ने एक वीडियो साझा किया है.

गेट्स कह रहे हैं, ''एक लंबे अंतराल के बाद नीतीश कुमार के साथ बैठक हुई. इस बैठक में उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि वो जलवायु परिवर्तन जैसा मुद्दा उठाएंगे. क्योंकि ये ऐसा मुद्दा है जिस पर वॉशिंगटन, लंदन या पेरिस में विचार होता है, लेकिन पटना में वो मुझसे कह रहे थे कि देखिए ये सबसे बड़ा मुद्दा है और ये हमारे लिए एक समस्या है. मुझे इससे निबटने में जैसे पानी आपूर्ति, बीज जिससे इस समस्या को कम किया जा सके, उसमें मदद कीजिए.''

नीतीश कुमार ने सरकारी स्तर पर कई योजनाओं को शुरू किया. लोगों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम चलाए. बिहार सरकार ने पॉलिथीन को सूबे में पूरी तरह प्रतिबंधति कर दिया. सरकार ने पॉलिथीन कैरी बैग का उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाई और नियमों का उल्लंघन करनेवालों पर 5 हजार तक जुर्माना लगाने का प्रावधान किया.

पटना: CM नीतीश कुमार ने विधायकों को दिया 'गिफ्ट', विधान परिषद सदस्यों के आवासों का किया उद्घाटन

बिहार पॉल्यूशन कंट्रोल बॉडी (BSPCB) को अधिकृत किया कि इन्वायरमेंट प्रोटेक्शन एक्ट के तहत अपने हिसाब से जुर्माना तय कर सकता है. BSPCB शहरी और देहाती क्षेत्रों में अपने हिसाब से सजा का भी निर्धारण तय कर सकता है. नियमों के उल्लंघन करनवालों के खिलाफ जुर्माने की राशि एक लाख तक बढ़ाई जा सकती है.

सरकार ने पोखरों, कुओं, तालाबों में पानी लाने के उद्देश्य से ‘जल नीति’ को बढ़ावा दिया. जिससे भविष्य में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके. पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए उसने जल ‘जीवन हरियाली’ कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके लिए नीतीश कुमार ने बजट में 24 हजार करोड़ का प्रावधान किया.

वायु प्रदूषण से होनेवाली चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए बिहार सरकार ने 15 साल पुराने कमर्शियल वाहनों को बैन किया. इसके लिए बिहार सरकार ने सघन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया. बिहार सरकार ने नगर निगम के कचरा वाहन को बिना ढंके ले जाने पर भी रोक लगाई.

गांवों में पुआल जलाने को लेकर भी दिशा बिहार सरकार ने कड़ा रूख अपनाया. सरकार ने कृषि विभाग को पुआल जलानेवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मिर्जापुर’ के ‘शूरवीर’ गाने पर BJP नेता की आपत्ति, सेंसर बोर्ड से बैन की मांग
‘मिर्जापुर’ के ‘शूरवीर’ गाने पर BJP नेता की आपत्ति, सेंसर बोर्ड से बैन की मांग
'नीतीशपुर' सुनते ही भड़की RJD, 'हिंदुस्तान का नाम मोदी पर रख दें'
'नीतीशपुर' सुनते ही भड़की RJD, 'हिंदुस्तान का नाम मोदी पर रख दें'
बिहार: वैशाली में निर्माणाधीन पुल का ढांचा गिरा, कई मजदूर घायल
बिहार: वैशाली में निर्माणाधीन पुल का ढांचा गिरा, कई मजदूर घायल
‘वो मेरे भाई हैं’, मराठा आंदोलन के बीच मनोज जरांगे पर बोलीं अमृता फडणवीस
‘वो मेरे भाई हैं’, मराठा आंदोलन के बीच मनोज जरांगे पर बोलीं अमृता फडणवीस

वीडियोज

Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल
Bigg Boss 20 Episode 3: Aamrapali Dubey और Arishfa Khan की भिड़ंत, Captaincy Task और Nominations
Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS 2026 पर सवाल उठाने वाले चिदंबरम को BJP का जवाब- 'नाराज फूफा'
BRICS 2026 पर सवाल उठाने वाले चिदंबरम को BJP का जवाब- 'नाराज फूफा'
'नीतीशपुर' सुनते ही भड़की RJD, 'हिंदुस्तान का नाम मोदी पर रख दें'
'नीतीशपुर' सुनते ही भड़की RJD, 'हिंदुस्तान का नाम मोदी पर रख दें'
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'जो भी IPL से आया...', पूर्व PAK क्रिकेटर ने उगला जहर, अपनी ही टीम के कोच पर लगाए आरोप
'जो भी IPL से आया', पूर्व PAK क्रिकेटर ने उगला जहर, अपनी ही टीम के कोच पर लगाए आरोप
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
जबरदस्ती कराया गया गुलजार सिंह का अंतिम संस्कार? परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
जबरदस्ती कराया गया गुलजार सिंह का अंतिम संस्कार? परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम में ममता को TMC के बागियों ने उकसाया, '...तो नहीं देंगे कैंडिडेट'
नंदीग्राम में ममता को TMC के बागियों ने उकसाया, '...तो नहीं देंगे कैंडिडेट'
Embed widget