एक्सप्लोरर

मुलायम परिवार में कभी भी शुरू हो सकता है घमासान का अगला राउंड!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव सर पर है. लेकिन नोटबंदी ने बहस बदल दी है. हर जगह बस इन दिनों कैश पर ही चर्चा हो रही है. भला हो नोटबंदी का वरना नेताजी के परिवार का झगड़ा ही हेडलाईंस होता और चाचा भतीजा के समर्थक सड़क पर सर्दी में भी जोर आजमाईश कर रहे होते.

akhilesh_shivpal

'चाचा साथ हो ना हो, बस जनता हमारे साथ रहे'

पिछले 15 दिनों से नेताजी के घर में आग अंदर ही अंदर सुलग रही है. शिवपाल यादव जिस तरह से टिकट काट और बांट रहे है. लगता है जल्द ही घर के घमासान का अगला राउंड शुरू होने वाला है. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तो संकेत दे भी दिया है. किसी ने पूछा "लगता है चाचा शिवपाल आपके साथ नहीं है'' ? इसपर अखिलेश मुस्कुराते हुए बोले "चाचा साथ हो ना हो, बस जनता हमारे साथ रहे."

अखिलेश के समर्थकों का पत्ता साफ़

सारा झगड़ा तो टिकट बंटवारे का है. अखिलेश और शिवपाल यादव दोनों अपने अपने समर्थकों के लिए अधिक से अधिक टिकट टिकट चाहते है. जब से शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने है. एक-एक कर वे अखिलेश के समर्थकों का पत्ता साफ़ कर रहे है.

गुंडागर्दी और दबंगई को ढंकने कोशिश

शिवापल चुन चुन कर उन्हीं नेताओं को उम्मीदवार बना रहे हैं जिनके नाम से ही अखिलेश को चिढ है. पहले बाहुबली नेता अतीक अहमद को टिकट दे दिया गया. और अब उनकी गुंडागर्दी और दबंगई को ढंकने कोशिशें हो रही है. एक दिन टिकट मिलता है और अगले दिन टिकट कट जाता है. अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि, लेकिन पार्टी ने उनका टिकट काटा. उन पर अपनी ही पत्नी सारा की ह्त्या का आरोप है. वे शिवपाल के चहेते है.

मुलायम परिवार में कभी भी शुरू हो सकता है घमासान का अगला राउंड!

अखिलेश और शिवपाल के झगडे का दूसरा दौर

अखिलेश यादव इन दिनों खामोशी से शिवपाल यादव के टिकट काटो और बांटो अभियान को देख रहे है. उन्हें इन्तजार है 'अच्छे वक्त का' और अपने दूसरे चाचा रामगोपाल यादव के ग्रीन सिग्नल का. फिर कभी भी अखिलेश और शिवपाल के झगडे का दूसरा दौर शुरू हो सकता है.

घमासान में सबसे दिलचस्प होगा नेताजी का रोल

वैसे भतीजे ने चाचा को मंत्रिमंडल से आउट कर पहला राउंड तो फतह कर लिया है. अब अखिलेश की तैयारी दूसरे दौर को भी जीत लेने की है. और इस घमासान में नेताजी का रोल सबसे दिलचस्प होगा. नेताजी यानि समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह का. जिनके सम्मान के नाम पर ही ये सत्ता का वर्चस्व चल रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget