एक्सप्लोरर

SP सांसद और पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

नीरज बलिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन एसपी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उन्हें टिकट नहीं दिया. टिकट न मिलने से नाराज नीरज बलिया में अपनी पार्टी के समर्थन में चुनाव प्रचार में भी नहीं उतरे.

नई दिल्लीः समाजवादी पार्टी (एसपी) के सांसद नीरज शेखर ने राज्य सभा से इस्तीफ़ा दे दिया है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाक़ात के बाद उन्होंने यह फ़ैसला किया. इस बार वह उत्तर प्रदेश के बलिया से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे. लेकिन, पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें टिकट नहीं दिया. सूत्रों की मानें तो नीरज शेखर और अखिलेश यादव के बीच पिछले कुछ महीनों से बातचीत बंद है. पीएम नरेन्द्र मोदी से मुलाक़ात के बाद नीरज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. नीरज पूर्व प्रधान मंत्री चंद्रशेखर के बेटे हैं.

नीरज शेखर ने जब राज्य सभा से इस्तीफ़ा दिया, अखिलेश यादव दिल्ली में ही थे. ख़बर है कि उन्होंने इस्तीफ़े के बारे में अखिलेश यादव को भी बता दिया है. दोनों के बीच राजनैतिक रिश्ते ख़राब चल रहे थे. इसकी वजह बलिया का लोकसभा चुनाव है.

नीरज यहां से चुनाव लड़ना चाहते थे. लेकिन समाजवादी पार्टी ने सनातन पांडे को टिकट दे दिया. बात इतनी बिगड़ गई थी कि नीरज ने पार्टी के लिए चुनाव प्रचार भी नहीं किया. नीरज के पिता चंद्रशेखर भी बलिया से सांसद रह चुके हैं.

2014 लोकसभा चुनाव वे चुनाव हार गए थे. जिसके बाद उन्हें उसी साल नवंबर के महीने में समाजवादी पार्टी ने राज्य सभा भेज दिया था. अपने पिता चंद्रशेखर के निधन के बाद नीरज बलिया से 2007 में लोकसभा उप चुनाव में खड़े हुए और जीते. उन्होंने साल 2009 के चुनाव में भी जीत हासिल की थी.

एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान नीरज ने बताया कि अब वे क्या करेंगे, अभी कोई फ़ैसला नहीं किया है. लेकिन अंदर की ख़बर यही है कि पीएम नरेन्द्र मोदी से मिले के बाद वे बीजेपी में शामिल हो जायेंगे. बीजेपी ने नीरज को राज्य सभा भेजने का वादा किया है.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र बने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, देवरिया से रह चुके हैं सांसद

साक्षी और अजितेश की शादी पर घमासान- क्या पापा की मंजूरी, शादी के लिए जरूरी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के बाद अब पटना में छात्रों का मार्च, आंसू गैस छोड़े गए, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन
दिल्ली के बाद अब पटना में छात्रों का मार्च, आंसू गैस छोड़े गए, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन
'होठों पर गंगा, हाथों में तिरंगा…' दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन और लाठीचार्ज के बीच कुमार विश्वास की पहली प्रतिक्रिया!
'होठों पर गंगा, हाथों में तिरंगा…' दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन और लाठीचार्ज के बीच कुमार विश्वास की पहली प्रतिक्रिया!
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ ने लोकसभा में BJP के साथ कांग्रेस को भी घेरा ? दिया ये बयान
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget